Anupamaa में समर की मौत के बाद आएगा नया ट्विस्ट, Anuj से फिर दूरी बनाएगी अनुपमा और लेगी बेटे की मौत का बदला

छोटे परदे का मशहूर शो अनुपमा अब भी टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। बेटे समर की मौत के बाद अनुपमा सदमें में है और आने वाले दिनों में वो कुछ बड़ा करने वाली है

Anupamaa Major Upcoming Twist: छोटे परदे पर हमेशा दर्शकों की पहली पसंद रहा अनुपमा में अब और भी ट्विस्ट आने वाले हैं। स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे इस शो की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है और अपने शो में रोचक ट्विस्ट की वजह से ये शो दर्शकों को बांधने में कामयाब रहा है। इस शो में अब अनुपमा के बेटे समर की मौत हो चुकी है और इस वजह से लीड स्टार अनुपमा उर्फ रूपाली गांगुली सदमें में है। उसे हर जगह अब बेटे समर की याद आ रही है। अनुपमा इसके लिए कहीं न कहीं पति अनुज को जिम्मेदार मानने लगी है और वो अब सच का पता लगाने निकल पड़ेगी।

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में कुछ ऐसे ही रोचक मोड हमें देखने को मिलेंगे, जिससे शो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ जाए। हालाकि दर्शकों को एक वर्ग ऐसा भी है जो इस शो में आ रहे लगातार ट्विस्ट से परेशान भी है। दर्शकों का ऐसा वर्ग अनुज को विस्तार से देखना चाहता है लेकिन मेकर्स का ध्यान अभी भी अनुपमा पर ही केंद्रित है। बहरहाल बेटे की अचानक मौत से अनुपमा को काफी सदमा लगा है और वो इसके लिए कहीं न कहीं अनुज को जिम्मेदार मानने लगी है। आने वाले एपिसोड में अनुपमा अब अपनी अलग दुनिया बसा लेगी और अनुज से धीरे धीरे दूरी और बढ़ जाएगी।

इस शो के निर्माता राजन शाही ने भी अनुपमा शो में आने वाले बदलाव व ट्विस्ट पर अपनी राय जाहिर की है और कहा कि एक मां के लिए यह बेहद मुश्किल घड़ी होती है, जब उसका बेटा उससे हमेशा के लिए चला जाता है। अनुपमा की लाइफ में अब ऐसा लम्हा आया है। जिससे वह एकदम टूट गई है। अनुपमा धीरे धीरे अब इस सदमें से बाहर आएगी और अपनी रोजमर्रा की लाइफ जीना शुरू करेगी। राजन शाही ने ये भी हिंट दिया है कि शो में अब एक मोड ऐसा भी आएगा जहां अनुपमा और अनुज अलगाव के मोड पर खड़े होंगे। अनुज से अनुपमा की दूरी बढ़ जाएगी।

शो के प्रोडेयूसर ने ये भी बताया कि अब अनुपमा शायद अपने बेटे के कातिलों को ढूंढने का प्रयास आने वाले एपिसोड में करेंगी और यह भी पता लगाने की कोशिश करेगी कि बेटे समर की मौत किन हालात में हुई। उधर इन सबसे अलग अब समर का किरदार निभा रहे अभिनेता पारस कलनावत ने शो से अलविदा कह दिया है। अनुपमा का किरदार प्ले कर रही रूपाली गांगुली ने इस पर एस दिल को छू लेने वाला मेसेज साझा किया है और कहा है कि वो समर को बहुत मिस करेंगी।

ये भी पढ़े: Archana Gautam को अब Congress ने दिखाया बाहर का रास्ता, कार्यकर्ताओं से दुर्व्यहार के आरोप में 6 साल के लिए हुई निष्कासित?

Latest Posts

spot_img

you may like