हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री किरण खेर अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जान जाती है। उनकी प्यारी सी मुस्कान और शानदार एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीता और अब तक वह कई फिल्मों का हिस्सा भी बन चुकी है। बता दे आज 14 जून को किरण खेर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती है। आज हम बात करेंगे किरण खेर और उनके पति यानी की मशहूर एक्टर अनुपम खेर की प्रेम कहानी के बारे में। तो चलिए जानते हैं इन दोनों की प्रेम कहानी आखिर कैसे शुरू हुई..?
एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं किरण
14 जून 1952 को पंजाब के चंडीगढ़ के एक सिख परिवार में पैदा हुई किरण खेर बैडमिंटन खिलाड़ी बनना चाहती थी। हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की तरफ रुख किया। यहां पर वह सबसे पहले थिएटर से जुड़ी। उन्होंने सबसे पहले साल 1973 में आई पंजाबी फिल्म ‘असर प्यार दा’ से अपने करियर की शुरुआत की।
इसके बाद सुनील दत्त को एक नए चेहरे की तलाश थी जो किरण खेर पर खत्म हुई। सुनील दत्त के माध्यम से किरण खेर को इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला। इसके बाद वह ‘खामोश पानी’, ,मैं हूँ ना’, ‘वीर जारा’, ‘रंग दे बसंती’ और ‘देवदास’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा बनी। इतना ही बल्कि अभिनेत्री को अपने काम के लिए नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है।
ऐसे मिले अनुपम-किरण
बता दें, किरण खेर और अनुपम खेर की जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे पावरफुल जोड़ी है। हालांकि दोनों ही पहले से शादीशुदा थे। इसके बावजूद इन दोनों को प्यार हुआ। दरअसल, अनुपम खेर साल 1979 में अरेंज मैरिज कर चुके थे लेकिन वह इस शादी से खुश नहीं थे। वही किरण खेर भी साल 1980 में मुंबई के एक मशहूर व्यवसाय गौतम बेरी से शादी कर चुकी थी जिससे उन्हें एक बेटा भी हुआ था लेकिन दोनों ही अपने-अपने शादी से खुश नहीं थे।
इसी बीच किरण खेर की जिंदगी में अनुपम खेर की एंट्री हुई और यह दोनों एक दूसरा का दर्द बांटते-बांटते एक दूसरे से ही प्यार करने लगे। इसके बाद इन दोनों ने ही अपनी पहली शादी तोड़ दी और एक दूसरे से शादी रचा ली। अनुपम खेर और किरण खेर ने 1985 में शादी की थी। बता दे किरण खेर अपनी पहली शादी से बेटे सिकंदर को साथ लेकर आई। वहीं अनुपम की अपनी कोई ओलाद नहीं। वह सिकंदर को अपना बेटा मानते हैं।

