Ankita-Vicky Gets Into A Massive Fight With Neil-Aishwarya: कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहे बिग बॉस के नये सीजन 17 के प्रतियोगियों से अब दर्शक भली भांति परिचित हो गए होंगे और उनके साथ कनेक्ट करने की कोशिश कर रहे होंगे। लेकिन इन सब के बीच बिग बॉस 17 के घर में रह रहे प्रतियोगियों की फिजूल की लड़ाई औऱ तू तू मैं मैं ने दर्शकों का मजा किरकिरा कर दिया है और इसका उदाहरण हमें सोशल मीडिया पर यूजर्स के कमेंट्स से देखने को मिल रहा है। जो इस तरह की लड़ाईयों को चॉल या फिर गली मुहल्ले की लड़ाई करार दे रहे हैं।
बिग बॉस 17 इस समय अपने चौथे हफ्ते में है और हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती प्रतिस्पर्धा की वजह से कंटेस्टैंट्स की सक्रियता और आपसी समीकरण और अधिक जटिल व बदतर होती जा रही है। हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में बिग बॉस 17 की दो जोड़ियों अंकिता लोखंडे-विक्की जैन और नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा के बीच जबरदस्त लड़ाई होते दिखाया जा रहा है। प्रोमो की शुरुआत अंकिता लोखंडे द्वारा नील भट्ट पर फर्जी होने का आरोप लगाने से हुई। उनके विवाद के बाद नील भट्ट अपना आपा खो देते हैं और अंकिता पर आरोप लगाते हैं। फिर अंकिता-विकी और नील व ऐश्वर्या के बीच ये बहस भीषण लड़ाई में तब्दील हो जाती है।
विक्की जैन और ऐश्वर्या शर्मा दोनों के अंकिता लोखंडे और नील भट्ट की लड़ाई में शामिल होने के बाद विवाद एक नए स्तर पर पहुंच जाता है। विक्की जैन द्वारा ऐश्वर्या शर्मा को चुड़ैल कहने के बाद उनकी लड़ाई और भी खराब हो जाती है। इससे नाराज होकर ऐश्वर्या शर्मा विक्की जैन पर कई आरोप लगाती हैं। मामला बिगड़ता देख अंकिता और नील दोनों विक्की और ऐश्वर्या को फिर रोकने का प्रयास करते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस प्रोमो वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की। सोशल मीडिया पर द खबरी ने इस प्रोमो को अपने हैंडल से शेयर किया है।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि ये सेलिब्रिटी है? इनसे अच्छा तो फिश मार्केट वाली है। एक दूसरे ने कमेंट किया है कि ये तो जबरदस्ती वाली फाइट लग रही है, खासकर ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट। एक और ने लिखा कि नील का यह आक्रामक व्यवहार क्या है? वह अपनी जैकेट वगैरह उतारकर इस तरह क्यों भड़क रहा है? यह पहली बार नहीं है जब दोनों जोड़े एक-दूसरे से भिड़े हों। इससे पहले ऐश्वर्या की विक्की जैन से बहस हो गई थी, जब विक्की ने नील और ऐश्वर्या की निजी डेटिंग लाइफ के बारे में बात की थी। हालाकि शो की शुरुआत के दौरान दोनों जोड़ों के बीच अच्छा रिश्ता था, पर हाल के हफ्तों में हालात काफी बदल गए हैं।
ये भी पढ़े: Uorfi Javed को अपनी गिरफ्तारी का Fake Video बनाना पड़ सकता है महंगा, Mumbai Police ने दर्ज किया मामला

