VIDEO: अंकिता लोखंडे-विक्की जैन की शादी में आई रुकावट, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस

अंकिता लोखंडे के पैर में चोट लगने की वजह अभी सामने नहीं आयी है। लेकिन इस खबर के बाद फैंस उनकी शादी को लेकर कयास लगा रहे हैं। डॉक्टर्स ने उन्हें पूरी तरह से बेड रेस्ट के लिए कहा है। वीडियो में देखें पूरी खबर

Ankita Lokhande Vicky Jain Wedding: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन (Ankita Lokhande Vicky Jain Wedding) अपनी शादी की तैयारियों में जुटे  हुए हैं। दोनों ने अपनी प्री वेडिंग तस्वीरों से इंटरनेट पर धमाल मचा दिया हैं। हलाकि इस बीच अंकिता के साथ एक दुर्घटना हो गई है, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जी हां… आपने बिलकुल सही सुना हैं दरअसल अंकिता को बीती रात पैर में चोट लगने की वजह से सबअर्बन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबरों के मुताबिक, “अंकिता के पैर में मोच आ गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अब उन्हें छुट्टी दे दी गई है लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है.” विक्की जैन और अंकिता लोखंडे 12-14 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 15 Update: राखी हुई आग बबूला अभिजीत पर, कहा उन्हें भाड़े का टट्टू

Latest Posts

spot_img

you may like