Anju Mahendru And Gary Sobers Love Affair: हिंदी सिनेमा के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना की हिट फिल्मों से ज्यादा उनके लव अफेयर्स की चर्चा होती है। हालाकि काका ने 1973 में डिंपल कपाडिया से शादी कर अपना घर बसा लिया था लेकिन ये शादी भी एक दशक बाद टूट गई थी। हालाकि डिंपल ने राजेश खन्ना से तलाक नहीं लिया बल्कि उनसे सिर्फ अलग रही और आखिरी समय पर फिर से राजेश खन्ना का सहारा बनी थी। पर राजेश खन्ना के कुछ अफेयर्स की बात करें, तो अंजू महेंद्रू से काका कई सालों तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे।
रिपोर्ट्स की माने तो राजेश खन्ना जब भी अंजू से शादी की बात करते, वो टाल जाया करती थी। जबकि राजेश खन्ना अंजू को लेकर सीरियस थे। जब भी काका अंजू से शादी करने को कहते अंजू का बेफिक्री रवैया सामने आ जाता था। शादी को लेकर ही कहते हैं काका और अंजू महेंद्रू में अनबन होनी शुरू हो गई थी। राजेश खन्ना अंजू से शादी करना चाहते थे पर अंजू लगातार इनकार कर रही थी। दोनों के रिश्तों में आई खटास की वजह से एक समय अंजू दूसरा विकल्प ढूंढने लगी थी और जल्द ही अंजू को ये विकल्प क्रिकेटर गैरी सोबर्स के रूप में मिल भी गया था।
गैरी सोबर्स से कुछ मुलाकातों के बाद कलकत्ता की एक पार्टी में अचानक गैरी ने अंजू को प्रपोज कर दिया और सगाई की अंगूठी भी पहना दी। फिर क्या था। अंजू और गैरी की सगाई की खबरें अखबारों की सुर्खियां बन गई। राजेश खन्ना तक जब ये खबर पहुंची तो वो आग बबूला हो गए। अंजू से जब राजेश खन्ना ने पूछा ये सब क्या है। तब अंजू ने बताया कि उन्होने गैरी से सगाई कर ली है। फिर राजेश खन्ना अंजू पर खूब चिल्लाए और कोने में बैठकर सिर पकड़कर रोने लगे। अंजू ने अपने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए कहा था कि हमारा राजेश खन्ना के साथ अनबन हो गया था फिर मैंने चिढकर गैरी से सगाई कर ली। हालाकि कुछ ही दिनों में ये सगाई तोड़नी पड़ी और वो फिर से राजेश खन्ना के पास वापस आ गई थी।
अंजू महेंद्रू ने ये भी कहा था कि इसके बाद से काका उनके लिए ज्यादा अलर्ट हो गए थे। वो जहां भी जाती, काका उस बारे में पूछताछ करते। एक समय तो ये इतना हद से ज्यादा बढ़ गया कि दोनों का रिश्ता हमेशा कि लिए खत्म हो गया। कोई ये कब तक बर्दाश्त करता कि वो मैं कहां हूं,किसके साथ हूं ,क्या खा रही हूं, किस हालात में हूं, सब की जानकारी काका को चाहिए थी। वो बहुत शकी हो गए थे। वो चाहते थे कि मैं कहीं जाऊ नहीं बल्कि घर में बैठकर बस उनका इंतजार करती रहू। ये रिश्ता 7 सालों के बाद टूट गया। अंजू अपने जमाने की मशहूर मॉडल व फैशन डिजाइनर रही हैं। बाद में उन्होने कुछ फिल्मों और टीवी में भी काम किया था। कहते हैं कि राजेश खन्ना ने जब डिंपल से शादी की थी, तो बारात जानबूझकर अंजू के घर के सामने से लेकर गए थे।

