Tripti Dimri: ‘एनिमल’ से करियर में लगे चार चांद, एक झटके में छीना टॉप एक्ट्रेसेस का तमगा, जानें कैसा रहा अब तक का फ़िल्मी सफर?

पिछले दिनों तृप्ति की कुछ तस्वीर अनुष्का शर्मा के भाई के साथ वायरल हुई थी जिसके बाद यह कयास लगाए गए थे कि वह इन्हें डेट कर रही है।

‘एनिमल’ ने जहां बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए तो वही मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर के करियर में भी काफी उछाल ला दिया है। इसके अलावा अभिनेता बॉबी देओल भी इंडस्ट्री में छाए हुए हैं। इन सब के साथ पापुलर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी भी सुर्खियों में आ गई और लोग उन्हें ‘नई नेशनल क्रश’ भी कह रहे हैं। जी हां.. साइड किरदार निभाकर ही तृप्ति डिमरी ने रश्मिका को भी फीका कर दिया। इसी बीच 23 फरवरी को तृप्ति अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। ऐसे ख़ास मौके के पर हम आपको बताएंगे उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी कहानी..

एनिमल से पहले इन फिल्मों में आई तृप्ति
सबसे पहले हम आपको बता दे कि, तृप्ति डिमरी कोई पहली बार ‘एनिमल’ फिल्म में नजर नहीं आई है। इससे पहले भी वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी है, लेकिन एनिमल उनके करियर की हिट फिल्म साबित हुई। तृप्ति ने साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘मॉम’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। वैसे तो वह इस फिल्म में एक छोटे से किरदार में दिखाई दी थी लेकिन वह अपनी गहरी छाप छोड़ने में कामयाब रही।

इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘पोस्टर बॉयज’ में भी काम किया। इसके बाद तृप्ति डिमरी को निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘लैला मज’नू में काम करने का मौका मिला जिसमें उन्हें लीड रोल दिया गया। इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘बुलबुल’ और ‘कला’ में भी काम किया है जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। लेकिन ‘एनिमल’ में काम करके तृप्ति को जो सफलता हासिल हुई है इससे पहले उन्हें किसी फिल्म से नहीं मिली।

अनुष्का के भाई को किया डेट?
इस फिल्म में उन्होंने कई इंटीमेट सीन भी दिए हैं। हालांकि उनकी सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया और इस फिल्म के बाद लोग उन्हें देश की नई नेशनल क्रश भी कहने लगे हैं। बता दे, सोशल मीडिया पर तृप्ति की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। रणबीर के साथ काम करने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ है। वही तृप्ति भी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा करती रहती है।

पिछले दिनों तृप्ति की कुछ तस्वीर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के भाई कर्नेश शर्मा के साथ वायरल हुई थी जिसके बाद यह कयास लगाए गए थे कि वह इन्हें डेट कर रही है। हालांकि इसके मामले में कभी भी कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया। बता दे एनिमल के बाद अब तृप्ति को ‘भूल भुलैया-3’ में भी साइन कर लिया गया है। वह अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ इस फिल्म में काम करने वाली है जिसके लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड है।

ये भी पढ़ें: Bhagyashree: राजघराने से है ताल्लुक, प्यार के खातिर छोड़ा करियर, कभी Salman Khan को भी लगा चुकी है फटकार!

Latest Posts

spot_img

you may like