Bhagyashree: राजघराने से है ताल्लुक, प्यार के खातिर छोड़ा करियर, कभी Salman Khan को भी लगा चुकी है फटकार!

भाग्यश्री राज घराने से ताल्लुक रखती हैं। भाग्यश्री का जन्म महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। उनका संबंध सांगली के पटवर्धन परिवार से है जो कि शाही खानदान हैं।

साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडा गाढ़ दिए थे। यह वही फिल्म है जिसने सुपरस्टार सलमान खान के करियर में चार चांद लगा दिए। बता दे इसी फिल्म के माध्यम से पापुलर एक्ट्रेस भाग्यश्री ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म से भाग्यश्री इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस बन गई थी, लेकिन अचानक उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को टाटा बाय-बाय कह दिया। आज 23 फरवरी को भाग्यश्री अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। तो चलिए जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ अनसुने किस्से…

डेब्यू फिल्म से खूब मिली लाइमलाइट
अपनी मीठी सी आवाज और प्यारी सी स्माइल से लोगों का दिल जीतने वाली भाग्यश्री ने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के माध्यम से डेब्यू किया। सलमान के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई हुई। फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन भाग्यश्री ने अपनी पहली ही फिल्म के बाद बॉयफ्रेंड हिमालय दासानी के साथ शादी रचाली और फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गई। बता दे इस फिल्म के बाद जहां सलमान खान ने तो एक्टिंग की दुनिया में तहलका मचा दिया तो वही भाग्यश्री जब सिनेमा से दूर हो गई तो उनके फैंस इससे काफी निराश हो गए थे। भाग्यश्री और हिमालय ने साल 1990 में शादी रचाई थी। इसके बाद एक्ट्रेस महज 18 की उम्र में मां बन गई थी। उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम अभिमन्यु और अवंतिका दासानी है।

राज घराने से हैं एक्ट्रेस
बहुत कम लोग जानते हैं कि, भाग्यश्री राज घराने से ताल्लुक रखती हैं। जी हाँ.. भाग्यश्री का जन्म महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। उनका संबंध सांगली के पटवर्धन परिवार से है जो कि शाही खानदान हैं। भाग्यश्री का सरनेम भी पटवर्धन हैं लेकिन शादी के बाद से वह दसानी सरनेम का इस्तेमाल करती है। बता दें, भाग्यश्री ने अपने करियर में मैंने प्यार किया के अलावा ‘छत्रपति’, ‘राधेश्याम’, ‘पायल’, ‘किसी का भाई किसी की जान’,’हमको दीवाना कर गए’, ‘घर आया मेरा परदेसी’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

सलमान पर भड़क गई थी भाग्यश्री
बता दें, फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के सेट पर भाग्यश्री और सलमान खान एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। इसी बीच सलमान अक्सर एक्ट्रेस को चिढ़ाते रहते थे। दरअसल, सलमान खान इकलौते इंसान थे जिन्हें भाग्यश्री और हिमालय दासानी के अफेयर के बारे में पता था। ऐसे में सलमान अक्सर भाग्यश्री को चिढ़ाते थे। एक बार भाग्यश्री इससे काफी नाराज हो गई थी और उन्होंने सलमान खान को फटकार भी लगा दी थी।

उन्होंने बताया कि, “हम जैसे ही कोई शॉट खत्म करते तो वह मेरे पास आते और कान में गाना गाने लगते। एक दिन मेरे सब्र का पैमाना छलक गया। मैंने उनसे कहा कि सलमान अब यह सब बंद करो। इस पर सलमान ने कहा कि मैं सबकुछ जानता हूं। यह सुनकर मैं और ज्यादा डर गई कि पता नहीं इसे कौन-सी बात मालूम है। मैं सलमान को एक तरफ ले गई और पूछा कि बताओ तुम क्या जानते हो। इसके बाद उन्होंने हिमालय दसानी का नाम बताया।” इसके बाद एक्ट्रेस ने बताया कि, वह सलमान खान के साथ खूब हंसी।

ये भी पढ़ें: Death Anniversary: मौत से चंद घंटे पहले ऐसा था Nutan का हाल, दर्दनाक चीखों से गूंज उठा था अस्पताल, और फिर..

ताज़ा ख़बरें