Anil Sharma ने बताया कि उनकी आगामी फिल्म Journey किस तरह की फिल्म होने वाली है, बोले यह फिल्म एक श्रद्धांजलि है…

Anil Sharma on his upcoming film Journey: इस साल की तीसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘गदर 2’ देने वाले निर्देशक अनिल शर्मा ने अपनी नई फिल्म ‘जर्नी’ की घोषणा कर दी है। अनिल शर्मा ने बीते मंगलवार अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फिल्म ‘जर्नी’ की आधिकारिक घोषणा की। इस फिल्म में नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में हैं। अनिल शर्मा अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। 

अनिल शर्मा ने अपनी इस फिल्म के बारे में IANS से बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’जर्नी’ एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, एक ऐसी शैली जिसे बड़े पैमाने पर भारतीय दर्शक पसंद करते हैं। जैसे ही फिल्म का निर्माण शुरू होता है, दर्शक एक दिल छू लेने वाली कहानी की उम्मीद कर सकते हैं जो मनोरंजन और गहरी भावनात्मक जुड़ाव दोनों चाहने वाले दर्शकों के लिए पारिवारिक रिश्तों, भावनाओं और मानवीय संबंधों की जटिलताओं का पता लगाती है।’’ 

इसके अलावा अनिल ने फिल्म के बारे में और जानकारी देते हुए  कहा कि, एक फिल्म निर्माता के रूप में, मेरी ‘यात्रा’ उन कहानियों को गढ़ने के बारे में है जो आत्मा को छू जाती हैं, और यह फिल्म कोई अपवाद नहीं है। यह एक सच्चे पारिवारिक बंधन की शाश्वत अपील के लिए एक श्रद्धांजलि है, और मैं महान अभिनेता नाना पाटेकर को हमारे साथ पाकर और ‘गदर 2’ की सफलता के बाद उत्कर्ष को मिले प्यार से रोमांचित हूं। इस संयुक्त ऊर्जा और कलात्मकता को देखें, मेरा मानना ​​​​है कि ‘जर्नी’ हमारे दर्शकों के लिए प्यार और भावना से भरा एक अविस्मरणीय अनुभव होगा।’’

बता दें कि,  अनिल शर्मा इस फिल्म की टीम के साथ बीते मंगलवार वाराणसी पुहंचे, जहां पर उन्होंने अपनी इस फिल्म के लिए गंगा मईया से आशीर्वाद लिया। इस फिल्म की शुरुआती फोटोग्राफी वाराणसी में की जायेगी। नाना पाटेकर और उत्कर्ष की यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज की जायेगी। नाना पाटेकर और उत्कर्ष के अलावा इस फिल्म में हेमंत खेर और वीरेंद्र सक्सेना जैसे एक्टर अहम भूमिकाओं में हैं। 

ये भी पढ़ें: जब Doordarshan ने Gulzar को Jungle Book सॉन्ग में चड्डी शब्द हटाने को कहा, गुलजार बोले तुम्हारे दिमाग में गंदगी है

Latest Posts

spot_img

you may like