एक्टिंग की दुनिया से जुड़े ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी में संघर्षों का सामना किया है। हालाँकि वक्त के साथ ये निखरते गए और फिर बड़े स्टार बनकर उभरे। आज हम बात करेंगे एक ऐसे अभिनेता के बारे में जो कभी सुपरस्टार राज कपूर के गैराज में रहा करता था लेकिन वर्तमान में यह इंडस्ट्री के सबसे अमीर अभिनेता की लिस्ट में शामिल है। तो चलिए जानते हैं इस अभिनेता के बारे में..
अभिनेता का राज कपूर से गहरा नाता
दरअसल, हम जिस अभिनेता के बारे में बात कर रहे हैं उनका नाम अनिल कपूर है। जी हां… आज अनिल कपूर भले ही सुपरस्टार हो लेकिन एक समय पर उनका परिवार भी आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और इस दौरान राज कपूर उनका सहारा बने थे। अनिल कपूर की दिवंगत पिता सुरिंदर कपूर प्रोड्यूसर थे। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्में बनाई थी लेकिन जब वह अपने परिवार के साथ मुंबई में आए थे तो उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी और ना कोई घर था इसलिए सुरिंदर कपूर अपने परिवार के साथ राज कपूर की गैराज में रहा करते थे।
इसके बाद उन्होंने किराया का घर लिया जहां पर उनके दोनों बच्चे अनिल और बोनी कपूर बड़े हुए। बता दे अनिल के पिता सुरेंद्र और राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर कजिन थे ऐसे में अनिल कपूर और कपूर खानदान का गहरा ताल्लुक है।
साउथ से शुरू हुआ था करियर
अनिल कपूर ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू सिनेमा से की थी। उन्होंने सबसे पहले ‘वामसा वृक्षम’ लीड किरदार निभाया लेकिन साल 1979 में रिलीज हुई फिल्म ‘हमारे तुम्हारे’ के माध्यम से वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए। बॉलीवुड में अनिल को अच्छी खासी पहचान मिलने लगी और फिर वह सुपरस्टार बन गए। इसके बाद अनिल कपूर ने ‘चमेली की शादी’, ‘युद्ध’, ‘वो 7 दिन’, ‘सपना’, ‘सोने पर सुहागा’, ‘हिफाजत’, ‘कसम’, ‘राजकुमार’, ‘जुदाई’, ‘विरासत’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
वर्तमान में अनिल कपूर एक मशहूर अभिनेता होने के साथ-साथ एक अमीर भी अभिनेता है। उनके पास खुद का प्राइवेट जेट है। इसके अलावा वह हर महीने करोड़ों की कमाई करते हैं। बता दे अनिल कपूर की नेटवर्थ 134 करोड़ के आसपास है। इसके अलावा मुंबई के जुहू में उनका एक शानदार और आलीशान घर है जिसकी कीमत 30 करोड़ से अधिक बताई जाती है। इसके अलावा भी अनिल के पास कमाई के कई जरिए हैं।

