Anil Kapoor ने Mr India 2 के लिए डिलीट की अपनी इंस्टाग्राम की सारी पोस्ट्स, फिल्म के सीक्वल पर Boney Kapoor  ने दी प्रतिक्रिया?

Anil Kapoor Deleted All His Instagram Posts For Mr India 2: बॉलीवुड के वर्सेटाइल अभिनेता अनिल कपूर ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी सारी पोस्ट्स को डिलीट कर दिया। अनिल द्वारा  इन सारी पोस्ट्स को डिलीट किए जाने के बाद अभिनेता के फैंस और उनकी बेटी सोनम कपूर भी संशय में पड़ गए कि अभिनेता अपनी सारी पोस्ट्स क्यों डिलीट कर दी? हालांकि, इन पोस्ट्स का डिलीट करने का कारण अब पता चल गया है। 

न्यूज 18 शोशा की एक रिपोर्ट के अनुसार इंस्टाग्राम से इसलिए गायब हो गए हैं, क्योंकि वे अब जल्द ही अपनी हिट फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के सीक्वल ‘मिस्टर इंडिया 2’ पर काम शुरू करने वाले हैं। इसी कारण वे अब सोशल मीडिया से दूर हो रहे हैं। इसके अलावा बोनी कपूर ने भी मिस्टर इंडिया 2 पर संकेत देते हुए न्यूज 18 शोशा को बताया कि उन्होंने अभी तक अपने भाई अनिल कपूर का इंस्टाग्राम नहीं देखा है और वे फिलहाल मिस्टर इंडिया 2 पर किसी भी प्रकार की कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं, जबतक चीजें सही जगह पर न आ जाए। बोनी ने कहा  कि, ”अनिल ने मुझे बताया है कि वो मुझे कुछ दिखाना चाहता हैं। लेकिन मैं अभी मिस्टर इंडिया 2 की घोषणा को लेकर कुछ भी नहीं कह सकता हूं। 

वैसे आपको बता दें कि, बोनी कपूर ने हाल ही में कहा था कि वे मिस्टर इंडिया 2 को बनाना चाहते हैं। इसके अलावा इस फिल्म के डायरेक्टर शेखर कपूर जोकि इस वक्त मासूम 2 पर काम कर रहे हैं, उन्होंने भी मिस्टर इंडिया 2 की संभावना जताई थी। अब देखना होगा कि मिस्टर इंडिया 2 को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा होती है कि नहीं या फिर अनिल कपूर का यह इंस्टाग्राम वाला पब्लिसिटी स्टंट किसी दूसरी फिल्म के लिए है। 

अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे दो बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अनिल, रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आने वाले हैं।  

ये भी पढ़ें: थ्रोबैक: जब Sunny Deol ने Aamir Khan के साथ फिल्मों के क्लैश पर बोला था कि, मैंने तो प्लान किया था….

Latest Posts

spot_img

you may like