Anees Bazmee on Nitin Desai demise: बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर जिन्होंने बॉलीवुड की कई बड़ी हिट फिल्मों के सेट तैयार किए थे, उन्होंने आत्महत्या कर ली है। नितिन ने अपने स्टूडियो एनडी स्टूडियोज में फांसी लगाकर आत्महत्या की। नितिन की आत्महत्या की खबर के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ उठी है। फिल्म इंडस्ट्री से हर कोई उनके निधन पर शोक मना रहा है। बॉलीवुड के डायरेक्टर अनीस बज्मी जिन्होंने नितिन के साथ अपनी फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ डायरेक्ट की थी, उन्होंने नितिन के निधन पर शोक जताया है।
अनीस ने बताया की हाल ही में नितिन की उनसे बात हुई थी और वे काफी खुश थे। अनीस ने ईटाइम्स से बातचीत करते हुए बताया कि, ‘’जब भी हम कोई फिल्म बनाते हैं, तो सबसे पहले यह ख्याल आता है कि नितिन के एनडी स्टूडियोज में शूट किया जाए, क्योंकि इस स्टूडियो में सब है। वे हाल ही में एनडी स्टूडियो गया था और मैंने इस दौरान नितिन से फोन पर बात भी की थी, लेकिन वे उस समय वहां पर उपलब्ध नहीं थे। लेकिन उसके बाद नितिन मुझे खुद फोन करके पूछा कि स्टूडियो सब ठीक है। वो काफी मददगार व्यक्ति थे और मुझे बस अब उसकी फोन कॉल की बाते याद आ रही हैं, जो हमने हाल ही में की थी।’’
आगे अनीस ने कहा कि, ‘’नितिन की आत्महत्या की खबर के बारे में जानकर काफी बुरा लगा। मैं सोच भी नहीं सकता हूं कि नितिन कुछ ऐसा करेगा, क्योंकि वो बहुत हिम्मती और खुशमिजाज आदमी था। वो काफी महान आर्ट डायरेक्टर थे, जिसके बारे में सबको पता है। मैंने उन्हें कभी भी किसी प्रकार के मानसिक तनाव में नहीं देखा था। आर्ट डायरेक्टर के रूप में जो नितिन ने पाया है, वो बहुत कम ही लोगों को हासिल हो पाया है। जिस तरह के स्टूडियो उन्होंने तैयार किए थे, वो सभी की बस की बात नहीं थी।’’ अनीस ने अंत में यह भी बताया कि फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ के समय नितिन ने काफी अच्छी तरह से फिल्म का सेट तैयार किया था।

