फिल्म Andaz Apna Apna की रि-रिलीज पर देखिए, इस फिल्म के एक गाने ‘ये रात और ये दूरी’ की मेकिंग Salman, Aamir और Raveena के साथ

90 के दशक की कल्ट क्लासिक फिल्म अंदाज़ अपना अपना 25 अप्रैल को रि-रिलीज होने वाली है। जानकारी के मुताबिक करीब 31 सालों बाद ये फिल्म फिर से रिलीज हो रही है। इस मौके पर देखते हैं इस फिल्म के एक गाने ये रात और ये दूरी का मेकिंग का ये वीडियो

Andaz Apna Apna Re Release & Song Making: 90 के दशक में फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी ने बॉलीवुड में कई यादगार फिल्में बनाई थी। इन्ही फिल्मों में से एक है अंदाज़ अपना अपना। जो अपनी रिलीज के समय तो उतनी कामयाबी हासिल नहीं कर पाई थी, लेकिन धीरे धीरे समय के साथ ये फिल्म बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म बन गई। इसके पीछे भी लोगों का अपना अपना तर्क था। खैर अब इस फिल्म को रिलीज हुए 31 साल हो गए हैं और अब फिल्म को फिर से रिलीज करने की तैयारी फिल्म मेकर के द्वारा की जा रही है। इसकी घोषणा प्रोड्यूसर विनय कुमार सिन्हा के परिवार के सदस्यों ने नवंबर 2024 में ही कर दी थी। पिछले महीने इस फिल्म का एक टीजर भी इस सिलसिले में रिलीज किया गया था। जिसमें ये भी बताया गया था कि फिल्म को फिर से नई तकनीक से सुधार कर 4के क्वालिटी में रिलीज किया जाएगा। फैन्स फिल्म के रि-रिलीज का अब इंतजार कर रहे हैं।

इस सिलसिले में जो खबरें अब सामने आ रही हैं, उसके मुताबिक अंदाज़ अपना अपना का ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जा सकता है और फिर 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक दे सकती है। इस बारे में फिल्म प्रोड्यूसर के सोशल मीडिया पेज पर भी अपडेट दर्शकों के नाम साझा की गई है। जिसमें ये बताया गया है कि फिल्म 25 अप्रैल को रि-रिलीज होगी। फिल्म में जैसा कि आप जानते हैं कि सलमान खान,आमिर खान, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर की लीड भूमिका थी और साथ में परेश रावल, शक्ति कपूर,टीकू तलसानिया,शहजाद खान,देवेन वर्मा आदि सहायक भूमिकाओं में थे। रोमांटिक कॉमेडी इस फिल्म को तब लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म के रि-रिलीज के मौके पर लहरें अपने अर्काइव से इस फिल्म का महुरत और एक गाने ये रात और ये दूरी की मेकिंग अपने व्यूवर्स को साझा कर रहा है।

फिल्म का मुहुरत उस वक्त बॉलीवुड में हीमैन के नाम से मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र ने दिया था और मुहुरत के वक्त फिल्म की स्टार कास्ट के अलावा फिल्म जगत के कई सारी हस्तियां मौजूद थी। मुहुरत के अलावा सलमान खान,आमिर खान और रवीना टंडन फिल्म के एक गाने ये रात और ये दूरी की शूटिंग करते हुए दिखाई देते हैं।

वीडियो में राजकुमार संतोषी कलाकारों को निर्देशित करते हुए नजर आते हैं। तो वहीं दूसरी ओर गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी इस फिल्म में गाने लिखने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए दिखाई देते हैं। तो चलिए फिल्म की रि-रिलीज के मौके पर देखते हैं लहरें रेट्रो यूट्यूब चैनल पर फिल्म अंदाज़ अपना अपना के मुहुरत व गाने की मेकिंग का ये वीडियो।

ये भी पढ़े: Aamir Khan के आइकॉनिक किरदारों को PVR Cinema’s ने दिया Ghibli-Style का टच, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है ये आर्ट

Latest Posts

spot_img

you may like