पूनम बनकर लोगों के दिलों पर छाई Amrita Rao, एक के बाद एक दी हिट फ़िल्में, फिर क्यों छोड़ दिया बॉलीवुड?

अमृता राव ने मशहूर रेडियो जॉकी अनमोल से शादी रचा ली। इन दोनों ने साल 2016 में सीक्रेट तरीके से शादी रचाई थी। शादी के बाद उन्होंने फिल्म 'ठाकरे' में काम किया।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अमृता राव आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अमृता राव एक ऐसी अभिनेत्री है जो अपनी सादगी, खूबसूरती और शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है। अपने करियर की शुरुआत में कई हिट फिल्में देने वाली अमृता राव अपने करियर के पीक पर ही इंडस्ट्री से गायब हो गई। अमृता सोशल मीडिया पर एक्टिव है लेकिन काफी लंबे समय से वह किसी फिल्म में नजर नहीं आई। इसी बीच 7 जून यानी कि आज अमृता राव अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। तो चलिए जानते हैं ऐक्ट्रेस के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…

विवाह से मिली पहचान
रिपोर्ट की माने तो करियर की शुरुआत में फिल्मी दुनिया में नाम कमाने के लिए अमृता राव को काफी पापड़ बेलने पड़े। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और वह दिन-रात अपना नाम कमाने में जुटी रही। इसी बीच उन्होंने ‘जौली एलएलबी’, ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’, ‘मैं हूं ना’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘विवाह’ में काम करने का मौका मिला जो हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

इस फिल्म में उन्होंने पूनम का किरदार निभाया और इस किरदार से अमृता को इतनी सफलता हासिल हुई कि लोग आज भी उन्हें पूनम के नाम से जानते हैं। इस रोल में उनकी खूबसूरती, सादगी और बेहद सरल अंदाज दिखाया गया था जिसके बाद उन शादी के लिए उनके पास लाखों प्रस्ताव आ गए थे।

शादी के बाद कम की फ़िल्में
इसी बीच अमृता राव ने मशहूर रेडियो जॉकी अनमोल से शादी रचा ली। इन दोनों ने साल 2016 में सीक्रेट तरीके से शादी रचाई थी। शादी के बाद उन्होंने फिल्म ‘ठाकरे’ में काम किया लेकिन यह फिल्म ज्यादा नहीं चल पाई। इसके बाद अमृता को कुछ ऐसे रोल ऑफर हुए जो उनके मन मुताबिक नहीं थे।

इसी बीच उन्होंने धीरे-धीरे बॉलीवुड से दूरी बनाना शुरू कर दिया। वर्तमान में अमृता अपने पति आरजे अनमोल के साथ यूट्यूब चैनल चलाती है जहां पर खूबसूरत वीडियो साझा करती रहती है। वह अब एक बेटे की मां भी बन चुकी है जिसका नाम वीर है और अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रही है।

ये भी पढ़ें: शादीशुदा होते हुए भी Amrita Singh को दिल दे बैठे थे Sunny Deol, खुद को बताते थे सिंगल!

Latest Posts

spot_img

you may like