Amitabh Bachchan अपने एक पुराने ट्विट को लेकर हो रहे हैं ट्रोल का शिकार, महिलाओं के अंडरगारमेंट्स को लेकर किया था ट्विट

सदी के महानायक का एक ऐसा ही एक पुराना ट्विट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होने महिलाओं के अंडरगारमेंट को लेकर लोगों से सवाल पूछे थे

Amitabh Bachchan Trolled For His Old Tweet: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर अपने ट्विट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और शायद कभी कभार बिग बी अपने किसी ट्विट या कुछ मुद्दों पर चुप्पी साधने के लिए ट्रोल का शिकार हो जाते हैं। सदी के महानायक का एक ऐसा ही एक पुराना ट्विट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होने महिलाओं के अंडरगारमेंट को लेकर लोगों से सवाल पूछे थे। हालाकि इस ट्विट को लेकर पहले भी वो आलोचना का शिकार हो चुके थे। पर अब उनका ये पुराना ट्विट सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गया है।

अमिताभ बच्चन के इस पुराने वायरल ट्विट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स बिग बी की जमकर आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ये ट्विट अगर मेरे दादा जी ने किया होता, तो मेरा सिर शर्म से झुक गया होता। तो वहीं एक दूसरे ने लिखा है कि सलमान खान चाहे जितने नशे में हो, लेकिन वो भी ऐसा ट्विट नहीं करेगा, जैसा कि मिस्टर बच्चन ने किया है। इसके अलावा कई यूजर्स ने अमिताभ बच्चन की वाइफ व एक्ट्रेस जया बच्चन की गुस्से वाली इमोजी शेयर करके अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Someone wanna help him out ?
by inBollyBlindsNGossip

तो चलिए अब जान लेते हैं कि आखिर सदी के महानायक ने उस ट्विट में लिखा क्या था। जो फिर से वायरल हो गया है और इसके लिए उन्हे ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल बिग बी का ये ट्विट 12 जून 2010 का ट्विट किया हुआ है। अब 13 साल बाद उनके इस ट्विट को वायरल कर दिया गया है। जिसमें उन्होने लिखा था कि अंग्रेजी भाषा में ब्रा एक वचन और पैंटी बहुवचन क्यों है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर वायरल हुए इस ट्विट पर रियक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि चलो अच्छा है आखिरकार कोई तो जरूरी सवाल पूछ रहा है। तो वहीं एक और यूजर ने रियक्ट करते हुए लिखा है कि इस सवाल को केबीसी के अगले सीजन में रखा जाना चाहिए।

वैसे अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो प्रभास के साथ कल्की 2898 में नजर आने वाले हैं। पहले इस फिल्म का नाम प्रोजेक्ट के था। आखिरबार बिग बी को ब्रह्मास्त्र में देखा गया था। इसके अलावा सदी के महानायक केबीसी के अगले सीजन 15 को लेकर भी जल्द ही दर्शकों के सामने होंगे।

ये भी पढ़े: Akshay Kumar की OMG2 में सेंसर ने लगाए 20 Cuts, A Certificate के साथ रिलीज होगी फिल्म ? तो KRK ने फिल्म का उड़ाया…

Latest Posts

spot_img

you may like