Amitabh Bachchan ने KBC के सेट पर फिल्म Kabhi Kabhie से जुड़ा सुनाया अनोखा किस्सा, बोले फिल्म में खुद के कपड़े पहन की थी शूटिंग

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा केबीसी के सेट पर अपनी फिल्मों से जुड़ा कोई ना कोई किस्सा शेयर करते रहते हैं। कुछ ऐसा ही फिल्म कभी कभी से जुड़ी एक रोचक बात उन्होने दर्शकों को बताई है

Amitabh Bachchan Reveals Kabhi Kabhie Secrets: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति के नये सीजन को होस्ट कर रहे हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इस शो में सदी के महानायक अक्सर अपनी फिल्मों की अनसुनी कहानियों को बयां करते रहते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म दीवार और कभी कभी की शूटिंग के समय की सुनाई है। बिग बी ने एक प्रतियोगी से कहा कि जैसा कि आप सभी जानते हैं कि दीवार एक एक्शन फिल्म थी। उसमें मारधाड़ ज्यादा थी। दीवार फिल्म की शूटिंग के तुरंत बाद उन्हे अगली फिल्म कभी कभी की शूटिंग करनी थी। जो एक रोमांटिक फिल्म थी और उसकी शूटिंग कश्मीर में होनी थी। सारी तैयारियां हो चुकी थी, लेकिन कस्ट्यूम को लेकर फिल्म मेकर ने उन्हे कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई थी। आगे जानिए आखिर फिल्म कभी कभी में बिग बी ने किसके कपड़े पहने थे।

अमिताभ बच्चन ने केबीसी के सेट पर ये रोचक किस्सा शेयर करते हुए कहा कि फिल्म कभी कभी की शूटिंग के लिए हम लोग कश्मीर निकलने वाले थे। इस बीच कस्ट्यूम को लेकर यश चोपड़ा ने कोई जानकारी नहीं दी थी। फिर मैंने उनसे पूछ ही लिया कि यश जी, फिल्म की शूटिंग के वक्त क्या पहनेंगे। यश जी फिल्म जवाब दिया है कि जो भी घर में है पहनकर आ जाना। तो फिल्म कभी कभी में जो भी कपड़े सीनियर बच्चन जी ने पहने हैं, वो सब खुद उनके निजी कपड़े हैं।

अमिताभ बच्चन के साथ यश चोपड़ा की पहली फिल्म दीवार थी और दूसरी कभी कभी। दोनों ही फिल्मों ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। सदी के महानायक के साथ दीवार में जहां शशि कपूर,निरूपा रॉय लीड में थे, वहीं कभी कभी में वहीदा रहमान,राखी गुलजार और शशि कपूर के अलावा ऋषि कपूर और नीतू सिंह भी थे। दोनों ही फिल्में हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्में मानी जाती हैं। एक तरफ दीवार एक्शन और एंग्रीयंग मैन को दर्शाती फिल्म थी। जिसमें हीरो समाज द्वारा बनाई गई मिथ को तोड़कर नई मिसाल कायम करता है, लेकिन उसका रास्ता गलत होता है। वहीं कभी कभी एक रोमांटिक फिल्म थी, जिसे साहिर ने अपनी लाजवाब शायरी से सजाया था। कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है और तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती जैसे गाने क्लासिक गानों में शुमार हैं।

ये भी पढ़े: Vidhu Vinod Chopra की इन दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों का जल्द ही बनेगा सीक्वेल, बोले राइटिंग का काम जारी है जल्द ही…

Latest Posts

spot_img

you may like