Shah Rukh Khan ने Amitabh Bachchan से किया एक वादा अभी तक नहीं निभाया, बिग बी अभी तक कर रहे हैं किंग खान की वाइफ Gauri का इंतजार

बिग बी के मुताबिक शाहरूख खान ने उनसे एक बार एक वादा किया था। जिसे उनकी वाइफ गौरी पूरा करने वाली थी लेकिन

Amitabh Bachchan Reacts To Shah Rukh Khan Promise: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी हाजिर जवाबी के लिए जाने जाते हैं। बिग बी ने एक बार फिर से केबीसी के नये सीजन की होस्टिंग शुरू कर दी है। वहां सीनियर बच्चन प्रतियोगियों के साथ काफी मजाक मस्ती भी करते रहते हैं और कभी कभार कुछ किस्से अपने जीवन के भी सुनाकर प्रतियोगियों और दर्शकों को निहाल भी कर देते हैं। बिग बी ने एक ऐसा ही किस्सा केबीसी 15 के सेट पर सुनाया है जो कि शाहरूख खान की वाइफ गौरी खान से ताल्लुक रखता है। बिग बी के मुताबिक शाहरूख खान ने उनसे एक बार एक वादा किया था। जिसे उनकी वाइफ गौरी पूरा करने वाली थी, लेकिन गौरी ने वो वादा अभी तक पूरा नहीं किया। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला।

दरअसल शाहरूख खान और अमिताभ बच्चन निजी जीवन में काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। एक बार उन्हे शाहरूख खान की वैनिटी वैन में जाने का मौका मिला था। एसआरके के वैनिटी वैन में जाकर बिग बी काफी हैरत में थे। क्योंकि वहां काफी अच्छी सुविधाएं थी और अंदर काफी अच्छे से डेकोरेट किया गया था। वहां टीवी के साथ ही साथ मेकअप रूम व बाथरूम की भी व्यवस्था थी। इससे अमिताभ बच्चन बहुत प्रभावित हुए। शाहरूख खान ने यहां उनसे कहा कि ये गौरी ने डिकोरेट किया है। किंग खान ने आगे कहा कि वो गौरी से कहेंगे कि आपका वैनिटी वैन भी ऐसा ही बना दे। उस दिन से अमिताभ बच्चन गौरी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उन्होने अपना वादा पूरा नहीं किया।

अमितभा बच्चन ने ये खुलासा गौरी खान की लिखी एक बुक के सवाल पर किया है। जिसमें उन्होने प्रतियोगी से सवाल पूछा था कि गौरी खान ने अपनी डिजाइनिंग जर्नी पर एक किताब लिखी है। वो किसकी वाइफ हैं। जवाब प्रतियोगी ने सही दिया और इसी बात पर बिग बी ने भी किंग खान और उनकी वाइफ से जुड़ा ये किस्सा सुना दिया। इसके बाद वो जोर से हंसे भी। अब जाहिर सी बात है कि ये मजाक था। अब इसे शाहरूख और गौरी किसी तरह से लेते हैं। ये तो हमें आने वाले दिनों पता चल जाएगा।

बहरहाल केबीसी 15 की शुरूआत हो चुकी है। अमिताभ बच्चन इसके अलावा प्रभास के साथ आने वाली फिल्म कल्की में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वो घायल भी हो गए थे। इसके अलावा भी बिग भी कई दूसरे प्रोजेक्ट्स में भी बिजी हैं।

ये भी पढ़े: Gadar 2 ने छठे दिन की इतनी कमाई, Pathaan के बाद बनी साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, OMG 2 ने…

Latest Posts

spot_img

you may like