Gadar 2 ने छठे दिन की इतनी कमाई, Pathaan के बाद बनी साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, OMG 2 ने भी 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार

बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉलीवुड की साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है।

Gadar 2 and OMG 2 sixth day box office collection: सनी देओल की फिल्म गदर 2 और अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में लगी हुई हैं। यह दोनों ही फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।  सनी की फिल्म गदर 2 भारत में अब शाहरुख खान की फिल्म पठान के बाद बॉलीवुड की सबसे बड़ी दूसरी हिट फिल्म बन गई है। गदर 2 ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 34  करोड़ रुपए की कमाई की है। अब गदर 2 की भारत में कुल 261 करोड़ रुपए की कमाई हो चुकी है। 

बता दें कि गदर 2 ने भारत में ओपनिंग डे (11 अगस्त) पर 40 करोड़ रुपए,  दूसरे दिन 43 करोड़, तीसरे दिन 51 करोड़ रुपए, चौथे दिन 38 करोड़ रुपए, पांचवें दिन 55 करोड़ रुपए और छठे दिन 34 करोड़ रुपए की कमाई, जोकि कुल 261 करोड़ रुपए हुआ। इसके अलावा अक्षय कुमार की OMG 2 ने भारत में छठे दिन लगभग सात करोड़ रुपए की कमाई की है। अब भारत में OMG 2 का कलेक्शन कुल 80 करोड़ रुपए हो गया और वर्ल्डवाइड लेवल पर 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। 

भारत में सनी की फिल्म गदर 2 बॉलीवुड की साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है। इस साल शाहरुख खान की फिल्म ने भारत में 543 करोड़ रुपए की कमाई की थी और वर्ल्डवाइड लेवल पर 1000 करोड़ रुपए की। अब देखना होगा कि गदर 2, शाहरुख की जवान के 543 करोड़ रुपए के आंकड़े पार कर पाती हैं कि नहीं। वैसे फिल्म इंडस्ट्री के ट्रेड एनालिस्ट की माने, तो गदर 2 दूसरे हफ्ते में 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा तो छू सकती है।

बता दें कि, गदर 2 को अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा और अमीषा पटेल मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं OMG 2 में अक्षय कुमार, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को अमित राय ने डायरेक्ट किया है। 

ये भी पढ़ें: Gadar 2 ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर की सबसे ज्यादा कमाई, पार किया इतने करोड़ रुपए का आंकड़ा, OMG 2 का भी कलेक्शन रहा अच्छा

ताज़ा ख़बरें