Amitabh Bachchan ने Kalki 2898 की सफलता पर जताई खुशी, बोले Prabhas के लिए 1000 करोड़ करना आम बात है लेकिन मेरे लिए…

फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा की भूमिका निभायी है। जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया है

Amitabh Bachchan Praises Kalki 2898 Success: सदी के महानायक व अभिनेता अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव पर भी काफी काम कर रहे हैं। सदी के महानायक की हाल ही में रिलीज फिल्म का नाम कल्कि 2898 है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। थोडे ही दिनों में कल्की ने 1000 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की सफलता को देखकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन काफी खुख हैं। सदी के महानायक ने एक खास वीडियो शेयर कर इस पर खुशी का इजहार किया है।

फिल्म कल्कि 2898 एडी नाग अश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, प्रभास ,कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और कई अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा की भूमिका निभायी है। जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है।

बिग बी ने एक विशेष वीडियो जारी किया है और कल्कि की बड़ी सफलता पर अपने विचार साझा किए। वीडियो में अमिताभ ने कहा है कि मैं यहां आप सभी लोगों को शुक्रिया कहने आया हूं। मैं उन सभी लोगों को आभार व्यक्त करने आया हूं, जिन्होंने कल्कि को सफल बनाने और इसकी तारीफ करने में मदद की। फिल्म ने जो इतना अच्छा प्रदर्शन किया है, वो मामूली बात नहीं है। प्रभास के लिए ये आम बात है, क्योंकि उनकी कई फिल्में 1,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाती हैं, लेकिन मेरे लिए ये खास है। मैं प्रशंसकों का ऋणी हूं।मैं अपने को-आर्टिस्ट कमल हासन, प्रभास और दीपिका को भी धन्यवाद करता हूं। साथ ही इस फिल्म की पूरी टीम को सफलता की बधाई देता हूं।

सदी के महानायक ने आगे बताया कि उनके लिए यह फिल्म सिर्फ एक अभिनेता का काम करना नहीं है। बल्कि उनके लिए, यह संस्कृति, भारतीय पौराणिक कथाओं के बारे में एक महान शिक्षा रही है। अमिताभ ने कहा, नागी ने कितनी खूबसूरती से सभी को एक फिल्म, एक कहानी के रूप में पेश किया है, इसे इतना विश्वसनीय बनाया है कि इसे आप सभी अद्भुत लोगों का समर्थन और प्यार मिल रहा है।मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म की सफलता आने वाले दिनों और सालों में भी बढ़ती रहेगी। इस फिल्म को बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक कृतज्ञता और शुभकामनाएं। मैं पहले ही फिल्म को चार बार देख चुका हूं… और हर बार, मैंने कुछ नया खोजा है, कुछ ऐसा जो मैं जब मैंने इसे पहली बार देखा तो शायद चूक गया होगा।

ये भी पढ़े: Mohan Baggad की Pyar To Hota Hai Pyar साल 2003 में Zinda Dil के नाम से हुई थी रिलीज, Abbas और Ashima Bhalla की…

Latest Posts

spot_img

you may like