निर्देशक R. Balki ने Amitabh Bachchan को लेकर सुनाया एक मजेदार किस्सा, बोले सेट पर एक बार आग बबूला हो गए थे बिग बी

अमिताभ बच्चन वैसे तो शूटिंग के समय सेट पर शुरू से ही समय के मुताबिक ही पहुंच जाते हैं। इसके अलावा वो सेट पर सभी से बहुत अच्छे से बात करते हैं और सभी से अच्छे से बातचीत भी करते रहते हैं, लेकिन एक बार अचानक ही बिग भी चिल्लाने लगे थे

Amitabh Bachchan Once Got Upset On The Sets: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन वैसे तो शूटिंग के समय सेट पर शुरू से ही समय के मुताबिक ही पहुंच जाते हैं। इसके अलावा वो सेट पर सभी से बहुत अच्छे से बात करते हैं और सभी से अच्छे से बातचीत भी करते रहते हैं, लेकिन एक बार अचानक ही बिग भी चिल्लाने लगे थे। जिससे कि सेट्स पर मौजूद सभी क्रू चिंता में पड़ गए कि आखिर सदी के महानायक को क्या हो गया है कि वो अपने मिजाज के उलट चिल्ला रहे हैं। बिग के इस कदर गुस्सा करने से निर्देशक आर बाल्की भी सकते में आ गए। वो फौरन दौड़े दौड़े बिग बी के पास आए और पूछा कि आखिर वो गुस्सा क्यों हैं और किस पर इतना चिल्ला रहे हैं।

निर्देशक आर बाल्की के साथ अमिताभ बच्चन ने शमिताभ,पा और चीनी कम जैसी फिल्में की हैं और जल्द ही वो घूमर में नजर आने वाले हैं। पर कभी ऐसा नहीं हुआ था। इससे आर बाल्की काफी चिंतिंत थे और उन्होने बिग बी के वैनिटी वैन में जाकर उसका कारण पूछा तो बिग बी उल्टा ही आर बाल्की को देखे जा रहे थे और अपना मुंह बना रहे थे। बाल्की साहब बार बार पूछ रहे थे लेकिन बच्चन साहब बस अपनी धुन में व्यस्त थे। बाल्की फिर पूछते हैं कि क्या सब ठीक है, खाना वगैरह में कुछ तो गडबड़ नहीं थी। फिर भी अमिताभ बच्चन बाल्की साहब को घूरे जा रहे थे।

आखिरकार जब आर बाल्की अपने सवालों से उन्हे परेशान कर रहे थे। तब जाकर सीनियर बच्चन ने बताया कि वो अपने कैरेक्टर में हैं, जो वो प्ले कर रहे हैं। आप लोग बिना वजह परेशान हो रहे हो। मैं अपने कैरेक्टर में हूं। अमिताभ बच्चन के इस जवाब के बाद जाकर सभी के जान में जान आई। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के साथ आर बाल्की के घूमर जल्द ही आने वाली है। बाल्की ने ये नहीं बताया कि ये किस फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ था। आर बाल्की की लस्ट स्टोरीज 2 भी अभी रिलीज हुई है।

लस्ट स्टोरीज 2 में काजोल,नीना गुप्ता से लेकर मृणाल ठाकुर,विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं और ये चार कहानियों पर आधारित है। देखते हैं कि इस बार लस्ट स्टोरीज 2 को लोग कितना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़े: Aamir Khan की Taare Zameen Par की जबरदस्त कामयाबी के बावजूद Vipin Sharma को हुआ था बहुत बड़ा नुकसान

Latest Posts

spot_img

you may like