Holi पर Amitabh Bachchan को याद आए पुराने दिन, भावुक होकर लिखा वो दिन फिर कभी नहीं आएंगे

एक तरफ बिग बी जहां होली के मौके पर आराम कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके दिल में होली सेलीब्रेशन की वो कमी खल रही है। जब वो इस मौके पर बिग सेलीब्रेशन करते थे

Amitabh Bachchan On Holi Celebration: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आजकल अपने घर पर आराम कर रहे हैं। प्रोजेक्ट के की शूटिंग पर लगी चोट से वो उबर रहे हैं। इस बारे में बिग बी ने सोशल मीडिया पर फैन्स को उनकी दुआओं के लिए शुक्रिया भी कहा है और लिखा है कि आपकी दुआ हमारे लिए दवा साबित होती है। एक तरफ बिग बी जहां होली के मौके पर आराम कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके दिल में होली सेलीब्रेशन की वो कमी खल रही है। जब वो इस मौके पर बिग सेलीब्रेशन करते थे।

अपने सोशल मीडिया के जरिए सदी के महानायक ने लोगों को होली की बधाई तो दे दी है। लेकिन होली की पार्टियां को मिस कर रहे हैं। इस बारे में बिग ने अपने ब्लॉग पर एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है। जिसमें होली सेलीब्रेशन के वो दिन अमिताभ बच्चन याद कर रहे हैं कि कैसे पहले राज कपूर के यहां और फिर खुद उनके बंगले पर होली की बड़ी पार्टियों का आयोजन होता था। जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई जानी मानी हस्तियों को वहां रखे टब में डुबो दिया जाता था। होली का ये हुड़दंग सुबब से शुरू होकर शाम तक चलता था लेकिन अब समय के बदलते चक्र ने इन पार्टियों का रंग फीका कर दिया है।

सदी के महानायक ने होली के उन दिनों को याद करते हुए पिता कवि हरिवंश राय बच्चन की कुछ पंक्तियां भी साझा की हैं। बिग बी ने आगे लिखा है कि ओपन हाउस, सभी का उल्लासपूर्ण स्वागत, म्यूजिक, डांस और सौहार्द से सराबोर सैकड़ों लोग.. सुबह से शुरू होकर कभी न खत्म होने वाला हुड़दंग। हो सकता है वो वक्त फिर कभी न आए, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वो दिन आएंगे। ऐसे चिंतन के समय में बाबू जी के शब्द याद आते हैं। उनकी कविता ‘जीवन के पहिए के नीचे’ याद आती है। इतना ही नहीं इस ब्लॉग के जरिए अभिनेता अमिताभ बच्चन ने फैंस से अपने काम की खूबियां और कमियां भी पूछी हैं।

वैसे बात अगर बिग बी के वर्कफ्रंट की करें, तो वो इस वक्त प्रोजक्ट के की शूटिंग में व्यस्त थे लेकिन चोट की वजह से आराम कर रहे हैं। इसके अलावा दशहरा के मौके पर उनकी टाइगर श्रॉफ के साथ गणपत रिलीज होने वाली है। जिसमें बिग बी और टाइगर का हमें अलग ही रूप देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़े: Ranbir Kapoor की Tu Jhoothi Main Makkaar को मिली बंपर ओपनिंग, समीक्षकों को पसंद आई फिल्म

Latest Posts

spot_img

you may like