Amitabh Bachchan क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल देखने को लेकर हैं कंफ्यूज, बोले समझ में नहीं आ रहा है कि जाऊं कि ना जाऊं, यूजर्स भी ले रहे हैं मज़ा

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन क्रिकेट विश्वकप मैच का फाइनल देखने के लिए बहुत ही उत्साहित हैं लेकिन इस वजह से वो कंफ्यूज है कि फाइनल देखने जाएं या न जाएं

Amitabh Bachchan In A Bind Over Cricket World Cup Final Match: भारत में हो रहे क्रिकेट विश्वकप का अब आखिरी पड़ाव आ चुका है। रविवार को गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला होने जा रहा है। जिसे लेकर आम फैन्स के साथ ही साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी उत्साहित हैं और फाइनल मैच देखना चाहते हैं। हालाकि सदी के महानायक भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए रोमांचक सेमी फाइनल के मैच को नहीं देख पाए थे। जिसकी कसक उन्होने सोशल मीडिया पर जाहिर की थी।

अमिताभ बच्चन के बारे में ये भी कहा जाता है कि जब बिग बी कोई मैच देखते हैं। तो टीम इंडिया मैच हार जाती है। इसलिए सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ऐसे हैं जिन्होने सदी के महानायक से अपील किया है कि वो फाइनल मैच न ही देखें, तो ही अच्छा है। अब बिग बी इसे लेकर कंफ्यूजन में हैं और कोई फैसला नहीं ले पा रहे हैं कि वो अहमदाबाद फाइनल मैच देखने जाए या न जाए। बिग बी ने इस बारे में सोशल मीडिया हैंडल पर खुद ही लिखा था कि जब वो मैच नहीं देखते हैं। तो टीम इंडिया मैच जीत जाती है।

इस बारे में बिग बी ने शुक्रवार की तड़के सुबह ही ट्विट किया है कि जाऊं या न जाऊं। हालाकि बिग बी ने वर्ल्ड कप का नाम मेंशन नहीं किया है। बिग बी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पहले का ट्विटर पर ट्विट करते हुए लिखा है कि अब समझ में नहीं आ रहा है कि जाऊं की न जाऊं। सोशल मीडिया यूजर्स बिग बी के इस ट्विट को दो तरीके से ले रहे हैं। पहला तो वर्ल्डकप के फाइनल मैच से लेते हुए यूजर्स कह रहे हैं कि आप कहीं भी जाइए पर मैच देखने मत जाना। कुछ ने तो मजाकिया लहजे में कहा है कि रेखा जी के घर मत जाइएगा नहीं तो घर की थाली में छेद हो जाएगा।

सोशल मीडिया का एक वर्ग बिग बी के इस ट्विट को सहारा प्रमुख सुब्रत राय के निधन से भी ले रहा है। कई यूजर्स ने उनके अंतिम संस्कार में न जाने की वजह से सदी के महानायक की आलोचना की है। तो किसी ने इस मुलायम सिंह यादव से भी जोड़ दिया है। वैसे बिग बी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो हाल ही में उनकी टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म गणपत रिलीज हुई है। जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। अब उनकी कल्की रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़े: जब SRK ने दिखाया अपना जज्बा इस फिल्म के लिए शाहरुख ने दो दिन तक नहीं पिया था पानी, ताकि शॉट हो सके बेहतर

Latest Posts

spot_img

you may like