Amitabh Bachchan को फिर आया Twitter के CEO मुस्कवा पर गुस्सा, बोले पैसे ले लिया अब फ्री में दे रहा है ब्लू टिक

पहले सीनियर बच्चन ब्लू टिक हटाने के लिए एलन मस्क पर गुस्सा हो गए थे। क्योकि पैसा भरने के बावजूद मस्क ने ट्विटर का ब्लू टिक हटा दिया था। अब बिग भी ट्विटर के नये नियम से गुस्से में हैं

Amitabh Bachchan Angry On Twitter CEO: सदी के महानायाक अमिताभ बच्चन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के बीच कोल्ड वार जारी है। पहले सीनियर बच्चन ब्लू टिक हटाने के लिए एलन मस्क पर गुस्सा हो गए थे। क्योकि पैसा भरने के बावजूद मस्क ने ट्विटर का ब्लू टिक हटा दिया था। अब बिग भी ट्विटर के नये नियम से गुस्से में हैं। दरअसल पहले ब्लू टिक हटा कर कई लोगों से पैसे ट्विटर के सीईओ ने वसूल कर लिया और अब नया नियम बना दिया कि जिसके एक मिलिनय ट्विटर पर फॉलोवर्स होंगे, उनको ब्लू टिक के लिए पैसा नहीं देना पड़ेगा। बस इसी नये नियम को लेकर बिग को गुस्सा आ गया है।

सुबह 4 बजे ही अमिताभ बच्चन ने अपन ठेट भोजपुरिया अंदाज़ में फिर से ट्विटर के सीईओ पर भड़क गए हैं। सदी के महानायक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर ट्विट किए अपने संदेश में लिखा है कि अरे मारे गये गुलफाम, बिरज में मारे गये गुलफाम। ए ! Twitter मौसी, चाची, बहनी, ताई, बुआ .. झौआ भर के त नाम हैं तुम्हार ! पैसे भरवा लियो हमार, नील कमल ख़ातिर। अब कहत हो जेकर 1 m follower उनकर नील कमल free म, हमार तो 48.4 m हैं , अब ?? खेल खतम, पैसा हजम ?!

बिग बी के इस कमेंट्स पर ट्विटर यूजर्स भी जमकर रियक्श कर रहे हैं। एक ने लिखा है कि ई तो घोटाला होई गवा बच्चन साहब, मस्क चचा तु सहियेमें घोटालेबाज़ हऊव का हो. जल्दी से बच्चन साहब के माल वापस करा … समझे..! । एक दूसरे ने लिखा है कि पैसवा अब वापस न होई मुस्कवा ठग लिया नील कमलवा दिखाई के तुम को, अरे राम दुहाई, कैसे चक्कर में पड़ गया हाय हाय हाय कहाँ जान फ़ँसाई, मैं तो सूली पे चढ़ गया हाय हाय। और एक ने लिखा है कि देखा अपनी लापरवाही का नतीजा। सावधान रहिए सतर्क रहिए।

अब देखना ये है कि एलन मस्क अमिताभ बच्चन के पैसे वापस करते हैं या नहीं। वैसे एक यूजर्स ने लिखा है कि जिसके 10 लाख से ज्यादा ट्विटर पर सब्क्रिप्शन है,उसके पैसे ट्विटर वापस कर रहा है। अब बिग बी का पैसा कब वापस मिलता है ये देखना दिलचस्प रहेगा। वैसे अगर सीनियर बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो प्रोजक्ट के को लेकर काफी चर्चा में हैं, जिसमें बिग बी साउथ स्टार प्रभास के साथ नजर आएंगे। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान बिग बी हाल ही में घायल हो गए थे। अब उनकी हालत काफी ठीक है। उम्मीद है कि वो जल्द ही काम पर लग जाएंगे।

ये भी पढ़े: मुझे हिंदी, डांस और एक्टिंग बिल्कुल नहीं आती थी, पता नहीं मैं  एक्ट्रेस कैसे बन गई:  Alaya F 

Latest Posts

spot_img

you may like