विवादों के बीच Kajal Raghwani ने Khesari Lal Yadav के जन्मदिन पर बोली यह बड़ी बात

Kajal Raghwani Khesari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार खेसाली लाल यादव आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके इस जन्मदिन पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई अभिनेताओं, निर्देशकों और निर्माताओं ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। लेकिन खेसारी के जन्मदिन पर उनकी दोस्त काजल राघवानी जिनसे उनका कुछ दिनों से विवाद चल रहा था, ने भी बधाई दी है। 

काजल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से खेसारी लाल यादव के साथ कुछ तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। काजल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि, ‘’आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं खेसारी जी। अब क्या ही लिखूं दुआ और खुशियां आपको अनगिनत मिले यही प्रार्थना है। और थैंक यू मुजे हिम्मत देने के लिए मोटिवेट करने के लिए!

आपको ढेर सारा प्यार और सफलता.. मेरी तरफ से मेरा परिवार और मेरे दोस्त। आपको ढेर सारा प्यार।’’ खेसारी ने भी काजल की इस पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए लिखा है कि, ‘’आप को बहुत-बहुत धन्यवाद।’’

काजल राघवानी द्वारा खेसारी को उनके जन्मदिन पर विश किए जाने पर फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद दोनों में फिर से दोस्ती हो गई हैं। एक फैन ने काजल की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’मामला क्या है? दया पता करो।’’ वहीं एक फैन मजेदार कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’विनोद लगता है कि ये जोड़ी वापसी करने वाली है।’’ इसके अलावा एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’भगवान करे की इस दोनो की जोड़ी फिर से मिला दे, मस्त जोड़ी है खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की। ताकी और भोजपुरी इंडस्ट्री मैं तहलका मच जाए। लव यू खेसारी भाई हैप्पी बर्थडे खेसारी भाई।’’

बता दें कि, यहां पर फैंस  काजल और खेसारी की दोबारा दोस्ती होने की बात कर रहे हैं। दोनों में पिछले दो सालों से अनबन चल रही थी। काजल और खेसारी ने  साथ में कई हिट फिल्में दी हैं। इन दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद है। दोनों ने आखिरी बार साल 2021 में फिल्म ‘प्यार किया तो निभाना’ में काम किया था। इस फिल्म के बाद से ही दोनों में मतभेद शुरू हो गए थे। इसके बाद दोनों ने साथ में किसी फिल्म में काम नहीं किया था। लेकिन करीब दो साल बाद काजल ने खेसारी के लिए कोई पोस्ट साझा की है। इसे देखकर लगता है कि दोनों के संबंध अब फिर पहले जैसे हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: Nukkad फेम अभिनेता Sameer Khakhar का निधन, खोपड़ी के किरदार से हुए थे मशहूर

Latest Posts

spot_img

you may like