Shashi Kapoor के पोते और Paresh Rawal के बेटे की फिल्म Faraaz का गजब ट्रेलर हुआ रिलीज

शशि कपूर के पोते जहान कपूर और एक्टर परेश रावल के बेटे आदित्य रावल की फिल्म 'फराज' का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है जो काफी शानदार है

Faraaz Trailer Out: कपूर परिवार के और एक्टर जहान कपूर बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। शशि कपूर के पोते जहान की फिल्म फराज का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में जहान के अलावा बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता परेश रावल के बेटे आदित्य रावल भी फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे है, हालांकि वे एक बेवसीरीज में मुख्य भूमिका निभा चुकें है।

फिल्म का ट्रेलर टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज का किया गया। अब तक इस ट्रेलर को 57 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। बता दे कि फिल्म फराज को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को टी-सीरीज, अनुभव सिन्हा के प्रोडक्शन हाउस बनारस मीडिया वर्क्स और महाना फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।

फिल्म का ट्रेलर काफी अच्छा है, ट्रेलर में जहान और आदित्य काफी अच्छा अभिनय करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म फराज सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म के ट्रेलर में ढाका में हुए एक आंतकी हमले की कहानी को दिखलाया गया है। ट्रेलर में मानवता और आंतकवाद के बीच की सोच का अंतर दिखाया गया है।

ट्रेलर में एक जुलाई 2016 की एक आंतकी घटना को दिखाया गया है। इसमें आंतकी ढाका के एक कैफे पर हमला कर देते हैं और कई लोगों को मौत के घाट उतार देते है। ये आंतकी लोगों को मारकर इस्लाम का प्रचार करते है। लेकिन तभी वहां के युवक जिसका नाम फराज (जहान कपूर) है वह लोगों को बचाने की कोशिश करता है। फिल्म में मुख्य आंतकी का किरदार परेश रावल के बेटे आदित्य रावल ने निभाया है।यह फिल्म 03 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। अब देखना होगा कि न्यूकमर्स जहान और आदित्य को लोगों का कितना प्यार मिलता है। इसके अलावा इस फिल्म से दोनों के अभिनय कौशल को भी परखा जायेगा।

बता दे कि फिल्म फराज में जहान और आदित्य के अलावा जूही बब्बर सोनी, आमिर अली, सचिन लालवानी, जतिन सरीन, निनाद भट्ट, हर्षल पवार, पलक लालवानी, रेशम साहनी भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे।

ये ही पढ़े: Tom Cruise को पछाड़कर SRK बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर एक्टर

Latest Posts

spot_img

you may like