जब पाकिस्तानी एक्टर Alyy Khan ने The Trial में Kajol के साथ किसिंग सीन करने पर बोला कि, ‘हम कोई P*rn स्टार थोड़े ही हैं’

Alyy Khan on kissing Kajol: बॉलीवुड की सुपरस्टार काजोल की आज वेब-सीरीज द ट्रायल को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज कर दिया गया है। इस सीरीज में काजोल एक वकील की भूमिका निभा रही हैं। इस सीरीज में काजोल का पाकिस्तानी एक्टर अली खान के साथ एक किसिंग सीन भी है। एक्टर अली खान जिन्होंने पहली बार काजोल के साथ किसिंग सीन किया है। उन्होंने काजोल के साथ किसिंग सीन को लेकर अपने विचार रखे थे। 

अली खान ने नादिर अली के पॉडकास्ट में काजोल के साथ अपने किसिंग सीन को लेकर विचार साझा किए थे। अली ने नादिर के इस पॉडकास्ट में किसिंग सीन पर बातचीत करते हुए बताया कि, ‘’मेरा काजोल के साथ एक किसिंग सीन था। इस किसिंग सीन को एक पॉश होटल में शूट किया गया था और इस किसिंग सीन के लिए डायरेक्टर ने हमसे क्लोज सेट के बारे में भी पूछा था। क्लोज सेट का मतलब होता है कि सिर्फ आपके एक्टर रहेंगे, डायरेक्टर रहेगा और बस एक दो क्रू मेंबर रहेंगे। हमे किसिंग सीन करने में कोई भी शर्म या किसी प्रकार की कोई झिझक महसूस नहीं हुई। इस किसिंग सीन के लिए मैंने और काजोल  ने एक-दो बार रिहर्सल भी किया था। फिर जब यह किसिंग सीन शूट हो गया था, तो हमने सीन मॉनिटर पर देखा और डायरेक्टर से पूछा की टेक ठीक है।’’

इसी दौरान इस पॉडकास्ट के होस्ट नादिर ने अली से एक बेतुका सवाल पूछा। नादिर ने पूछा कि आप इस किसिंग सीन करके उत्तेजित नहीं हुए। इसपर अली ने करारा जवाब देते हुए कहा कि, ‘’हम एक्टर्स हैं कोई पो*र्न स्टार नहीं, आपकी रोजी-रोटी है तो इसे ढंग से करना होगा।’’ बात करें, सीरीज ‘द ट्रायल’ की तो इस सीरीज को सुपर्ण वर्मा द्वारा निर्देशित किया गया है। यह सीरीज अमेरिकन ड्रामा सीरीज ‘द गुड वाईफ’ पर आधारित है। इस सीरीज में अली खान काजोल के एक्स- ब्वॉयफ्रेंड का रोल निभा रहे हैं। इसके अलावा सीरीज में जिशु उज्जवल सेनगुप्ता काजोल के पति का किरदार निभा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: Manisha Koirala को Shehzada में Kartik Aaryan की मां बनना इसलिए लगा बुरा

Latest Posts

spot_img

you may like