Alia Bhatt अपनी प्रेगनेंसी में भी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘Heart Of Stone’ के लिए रेगिस्तान में कड़ी मेहनत करती नजर आई

Alia Bhatt Baby Bump : बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपने प्रेगनेंसी और हॉलीवुड डेब्यू को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हालही में एक्ट्रेस ने अपने प्रेगनेंसी को लेकर खुलासा किया हैं | तबसे हर कोई आलिया भट्ट के आनेवाले बेबी को लेकर एक्ससाइटेड है। वही एक्ट्रेस आलिया भट्ट बीते काफी समय से अपने हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘हार्ट ऑफ़ स्टोन’ (Heart Of Stone) की शूटिंग में काफी बिजी थी। ऐसे में अब एक्ट्रेस की हार्ट ऑफ़ स्टोन’ के सेट से कुछ तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें अदाकारा बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। 
आपको बता दे कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से शादी के ढाई महीने बाद आलिया भट्ट (Alia Bhatt Pregnancy) ने अपने प्रेगनेंसी की जानकारी देकर सबको चौंका दिया। हालांकि प्रेगनेंसी में भी आलिया भट्ट अपनी फिल्म के सेट पर हार्ड वर्क करते नजर आई हैं। जहां उनकी सेट से वायरल तस्वीर इस बात की गवाह बन रही हैं। आपको बता दे कि हॉलीवुड स्टार गैल गैडोट की फिल्म ‘हार्ट ऑफ़ स्टोन’ से हॉलीवुड की दुनिया में कदम रखनेवाली हैं। ऐसे में इस फिल्म के सेट से वायरल हो रहे तस्वीर में एक्ट्रेस आलिया भट्ट रेगिस्तान में फिल्म के शूटिंग में बिजी दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज में उन्होंने 

ऑलिव ग्रीन कलर का जंपसूट और कॉम्बैट बूट्स पहन रखा है। हालांकि सामने आई यह तस्वीर उतनी क्लियर नहीं हैं, मगर आलिया के चाहने वालों के लिए यह काफी हैं | इन तस्वीरों में आलिया भट्ट (Alia Bhatt Baby Bump) साफ़ तौर से नजर आ रहा हैं। ऐसे में इन तस्वीरों ने जूनियर कपूर के लिए फैंस की एक्ससाइटमेंट को दुगुना कर दिया हैं। वैसे आपको बता दे कि आलिया भट्ट ने अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली हैं। और बीते दिन ही वह वापस मुंबई लौटी हैं। इस दौरान उनके कुछ वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमे एयरपोर्ट पर उनका वेट कर रहे एक्टर रणबीर कपूर को देखकर आलिया झट्ट से उन्हें गले लगा लेती हैं। ऐसे में फैंस को इन दोनों का यह प्यारा सा वीडियो बेहद पसंद आ रहा हैं | 

ये भी पढ़ें ; Hina Khan से लेकर Nia Sharma तक इन टीवी एक्ट्रेस को लगी है इस बुरी चीज की लत, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Latest Posts

spot_img

you may like