गुडडू भैया ने Mirzapur 3 का पोस्टर शेयर कर मचाया हंगामा, फैंस ने रिलीज के पहले ही की वाहवाही

Mirzapur 3 Update : अमेज़न प्राइम की मशहूर वेब सीरीज मिर्जापुर की सल्तनत की आगे की कहानी का ऑडियंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर कोई मिर्जापुर 3 (Mirzapur 3) को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहा है। ऐसे में दर्शकों को सिर्फ मिर्जापुर के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार हैं। इसी बीच अब मिर्जापुर सीरीज के गुडडू भैया उर्फ अली फजल (Ali Fazal) ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की हैं।

इस तस्वीर के सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया है। दरअसल अली फजल द्वारा शेयर किए गए मिर्जापुर 3 (Mirzapur 3) के इस पोस्टर में वह एक काली हुडी पहने नजर आ रहे है। वही इसमें उनका धुंधला चेहरा दिखाई दे रहा हैं। इस पोस्टर को देखने के बाद अब हर कोई इस सीजन का बड़े ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ऐसे में इस पोस्टर को शेयर करते हुए अली फजल ने यह भी साफ किया है कि यह एक फैन आर्ट है। यह पोस्टर कोई ऑफिशियली रिलीज नही किया गया हैं। 

मगर इस पोस्टर के सामने आने के बाद मिर्जापुर 3 (Mirzapur 3) का इंतजार कर रहे फैंस की एक्साइटमेंट अब सांतवे आसमान पर पहुंच गई है। इस पोस्टर पर ‘मिर्जापुर 3 कमिंग सून ‘ लिखा हुआ हैं। इससे पहले बॉलीवुड एक्टर अली फजल ने मिर्जापुर 3 से अपनी एक तस्वीर शेयर की थी और इसी के साथ कैप्शन लिखा था, ‘समय शुरू होता है अब! तैयारी, रिहर्सल,रीडिंग . इसे चालू रखें. लाठी लक्कड़ नहीं, अब जूते और बंदूकें चलेंगी। लगाओ हाथ कमाओ कंटाप! गुड्डू आ रहे हैं अपने आप!’ 

यह भी पढ़ें : क्या प्रेगनेंट है Ankita Lokhande ? नई फोटोज ने खोल दिया राज

Latest Posts

spot_img

you may like