Salman Khan नहीं, इस बार EID पर बॉक्स ऑफिस पर इन दो बड़े सितारों की फिल्म होगी रिलीज, फिल्म मेकर ने किया ऐलान

इस बार ईद पर सलमान या फिर शाहरुख खान नहीं बल्कि इन दो बड़े सितारों की फिल्म रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा मेकर्स की तरफ से की गई है

Akshay Kumar & Tiger Shroff’s Film Is Set To Be Released This Eid: नये साल की शुरूआत हो गई है। ऐसे में नये साल को लेकर लोगों की संभावनाएं काफी हैं। कुछ यहीं हाल बॉलीवुड का भी है। साल 2023 हिंदी सिनेमा के लिए काफी अच्छा रहा है। शाहरुख खान,सलमान खान,रणबीर कपूर,रणवीर सिंह,सनी देओल और बॉबी देओल जैसे सितारों के लिए 2023 का साल एक बड़े कमबैक की तरह रहा और अब 2024 में रिलीज होने वाली फिल्में अपनी डेट्स कन्फर्म कर रही हैं। 2024 में ईद के मौके पर इस बार बॉलीवुड की खान्स की फिल्म रिलीज न होकर खिलाड़ी कुमार की फिल्म रिलीज होने जा रही है।

वैसे तो हर साल खान्स की फिल्में ही अमूमन ईद पर रिलीज होती रही हैं। 2023 में ईद पर सलमान खान की किसी की भाई किसी का जान रिलीज हुई थी और अब 2024 की ईद खिलाड़ी मिस्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के नाम होने जा रही है। 2024 की ईद पर इन दोनों सितारों की लीड भूमिका से सजी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के रिलीज की घोषणा कर दी गई है। इस बारे में कई फिल्म समीक्षकों ने अपने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपडेट दिया है। सैकनिल इंटरटेनमेंट ने लिखा है कि बड़े मिया छोटे मियां इस बार ईद पर आप सभी को हैपी करने आ रही है। इसके साथ ही अभिनेता अक्षय कुमार ने भी इस अपडेट को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर इस बारे में लिखा है कि आपका नया साल बड़ा बने, छोटी छोटी खुशियों से। बड़े मियां छोटे मियां की तरफ से नया साल मुबारक हो। इस बार 2024 की ईद को ब्लॉक करना न भूले। थियटर में मिलते हैं। चलिए 2024 में रॉक करते हैं। अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर फैन्स व सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है कि धन्यवाद सर आपने तो हमारा नया साल बना दिया। तो वहीं एक फैन ने लिखा है कि अक्कीयन्स के लिए ये एक शानदार तोहफा है।

वैसे अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म की बात करें, तो ओएमजी 2 सिनेमाघरों में पिछले साल रिलीज हुए उनकी कामयाबी फिल्म है। जो गदर 2 के सामने रिलीज हुई थी। बावजूद इसके बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही थी। इसके अलावा खिलाड़ी कुमार इस वक्त जून 2025 में रिलीज होने वाली फिल्म हाउसफुल 5 की शूटिंग में व्यस्त हैं। जबकि उन्होने एक क्रिकेट टीम भी खरीदी है। तो आने वाले सालों में अक्की काफी व्यस्त रहने वाले हैं।

ये भी पढे़: B’ Day: 19 की उम्र में 8 साल के बच्चे की मां बनी ये हसीना, कभी बॉलीवुड ने कहा था मनहूस, आज टॉप एक्ट्रेस

Latest Posts

spot_img

you may like