Akshay Kumar ने अपनी फिल्म OMG 2 की रिलीज डेट को लेकर SRK से की बातचीत, इस दिन रिलीज हो सकती है फिल्म

Akshay Kumar  SRK OMG 2: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 जिसकी रिलीज डेट को लेकर अभी तक कुछ भी साफ नहीं हो पा रहा है। इस फिल्म को लेकर बीच में खबरें आ रहीं थी कि इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज न करके सीधे ओटीटी प्लटेफॉर्म पर रिलीज किया जायेगा। बहरहाल इस फिल्म को सिनेमाघरों में ही रिलीज किया जायेगा। 

अक्षय जोकि इस फिल्म को अब इसी क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की सोच रहे हैं। लेकिन क्रिसमस पर बॉलीवुड के सुपरस्टार की फिल्म डंकी भी रिलीज हो सकती है। फिल्म की डंकी को लेकर मेकर्स अभी संशय में है कि इस फिल्म को इसी साल रिलीज किया जाए या फिर अगले साल। सूत्रों से पता चला है कि अक्षय ने  फिल्म OMG 2 की रिलीज डेट को लेकर  शाहरुख से बातचीत की है। 

अक्षय ने शाहरुख से उनकी फिल्म डंकी को इसी साल क्रिसमस पर रिलीज करने को लेकर पुष्टि मांगी है। अक्षय ने शाहरुख से पूछा है कि अगर उनकी फिल्म डंकी क्रिसमस पर नहीं रिलीज हो रही है, तो वे अपनी फिल्म OMG 2 को इस क्रिसमस पर रिलीज कर दें, ताकि इन दोनों बड़ी फिल्मों को लेकर क्लेश न हो। हाालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है कि अक्षय ने इस सिलसिले में शाहरुख से बातचीत की है।  

अब देखना होगा शाहरुख अपनी फिल्म डंकी को इसी साल क्रिसमस पर रिलीज करते हैं या  फिर अगले साल। अगर शाहरुख इस फिल्म को इसी साल क्रिसमस पर रिलीज करते हैं, तो अक्षय को अपनी फिल्म OMG 2 के लिए कोई नई रिलीज सोचनी पडे़गी। बहरहाल अब देखते हैं शाहरुख अपनी फिल्म डंकी की रिलीज डेट को लेकर क्या फैसला करते हैं। 

बता दें कि, अक्षय की फिल्म OMG 2 को अमित राय द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में अक्षय के साथ यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आयेंगे।  

ये भी पढ़ें: Adipurush के Trailer को देखने के बाद कई लोगों ने की तारीफ, लेकिन इतने प्रतिशत लोग इस फिल्म को थियेटर में देखना नहीं चाहते हैं

Latest Posts

spot_img

you may like