Akshay Kumar और Raveena Tandon 19 साल बाद इस फिल्म में साथ में आयेंगे नजर 

Akshay Kumar  Raveena Tandon together in this film after 19 years: अक्षय कुमार और रवीना टंडन जिन्होंने 90s में कई हिट फिल्में दी हैं। इन दोनों ने ‘मोहरा’, ‘दावा’, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ जैसी कई हिट फिल्मों में साथ में काम किया है। 90 के दशक में इन दोनों की रोमेंटिक जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। रवीना और अक्षय कुमार ने आखिरी बार फिल्म ‘आन’ (2004)  में साथ में काम किया था। इस फिल्म के बाद इन दोनों ने किसी फिल्म में भी साथ में काम नहीं किया था। लेकिन अब लगभग 19 साल बाद यह दोनों फिर से एक फिल्म में साथ में नजर आने वाले हैं। 

अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी अब वेलकम 3 में देखने को मिलेगी। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार रवीना टंडन, अक्षय कुमार की वेलकम 3 में नजर आ सकती हैं। हालांकि, इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। वैसे आपको बता दें कि वेलकम 3 में सुनील शेट्टी भी नजर आने वाले हैं। अगर फिल्म में रवीना भी नजर आती हैं, तो यह 19 सालों में पहली बार होगा कि 90s की हिट जोड़ी-रवीना टंडन, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी साथ में स्क्रीन साझा करते हुए नजर आयेंगे। अब देखना होगा कि इस फिल्म में रवीना टंडन नजर आयेंगी या नहीं। 

बता दें कि, वेलकम 3 में अक्षय कुमार के अलावा काफी नई स्टारकास्ट देखने को मिलेगी। इस फिल्म में नाना पाटेकर और अनिल कपूर की जगह संजय दत्त और अरशद वारसी नजर आयेंगे। खबरों की मानें तो अनिल कपूर ने वेलकम 3 के लिए काफी मोटी रकम मांगी थी, जिसे फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने देने मना कर दिया। इसीलिए अब फिल्म में अनिल और नाना पाटेकर की जगह अरशद वारसी और संजय दत्त को कास्ट किया गया है। वेलकम 3 में जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पाटनी भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को अहमद खान द्वारा निर्देशित किया जायेगा। वेलकम 3 की शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। 

ये भी पढ़ें: Aamir Khan ने बड़े पर्दे पर अपनी वापसी को लेकर बोला, अभी यंग लोगों को लिए प्लेटफॉर्म तैयार कर रहा हूं

Latest Posts

spot_img

you may like