Akshay Kumar made this record at box office in 1994, 2007 and 2019: बॉलीवुड के मेगास्टार जिनकी समय फिल्में भले ही न चल रही हो, लेकिन एक समय ऐसा भी थी खिलाड़ी एक साल में चार-चार और उसके अधिक हिट फिल्में दी थी। अक्षय का यह रिकॉर्ड बॉलीवुड का कोई भी दूसरा स्टार नहीं बना पाया था। अक्षय ने साल 1994, 2007 और 2019 में चार या उसके अधिक हिट फिल्में दी थी। अक्षय ने इन अलग-अलग तीन सालों में चार हिट फिल्में दी थी।
अक्षय की साल 1994, 2007 और 2019 में हिट फिल्में:
साल 1994
अक्षय ने इस साल पांच हिट फिल्में दी थी। यह पांच हिट फिल्में थी-ऐलान, यह दिल्लगी, मोहरा, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी और जालिम।इसमें से मोहरा और मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी ब्लॉकबस्टर रहीं थी। इस साल सिर्फ अक्षय ने सबसे ज्यादा हिट फिल्में दी थी, उनके बाद अजय देवगन थे जिन्होंने सबसे ज्यादा हिट फिल्में दी थी। अजय ने इस साल दो हिट फिल्में दी थी, पहली दिलवाले और दूसरी विजयपथ।
साल 2007
इस साल अक्षय ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार चार हिट कॉमेडी फिल्में दी थी। यह चार फिल्में थी-नमस्ते लंदन, भुल भुलैया, हे बेबी और वेलकम। यह चारों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी बड़ी हिट रहीं थी। इस साल बॉलीवुड में किसी एक्टर ने चार हिट फिल्में नहीं दी थी।
साल 2019
साल 2009 में भी अक्षय कुमार ने कुल चार हिट फिल्में दी थी। यह चारों अलग-अलग फिल्में थी, लेकिन फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही। यह चार हिट फिल्में थी-केसरी, मिशन मंगल, गुड न्यूज और हाउसफुल 4। इस साल भी किसी एक्टर ने लगातार चार हिट फिल्में नहीं थी, अक्षय की केवल ऐसे एक्टर थे जिन्होंने चार हिट फिल्में दी थी। साल 2019 में अक्षय के बाद आयुष्मान खुराना ही एक ऐसे एक्टर थे, जिन्होंने लगातार तीन हिट फिल्में दी थी। आयुष्मान ने आर्टिकल 15 (सेमीहिट), ड्रीम गर्ल (सुपरहिट) और बाला (हिट) जैसी हिट फिल्में दी थी। लेकिन इसके बावजूद भी अक्षय कुमार ही सबसे ऊपर रहे।

