बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘खिलाड़ी’ कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सरफिरा’ को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म पहले थिएटर में रिलीज होने वाली है लेकिन फैंस अभी से इसकी ओटीटी रिलीज की डिटेल्स जानने के लिए काफी उत्साहित है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि अक्षय कुमार की यह फिल्म ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होने वाली है?
साउथ की फिल्म की रीमेक है सरफिरा
सबसे पहले तो हम आपको बता दे कि अक्षय कुमार की यह फिल्म ‘सरफिरा’ साउथ सुपरस्टार सूर्या की तमिल फिल्म हिट ‘सोरारई पोटरू’ की ऑफिशल हिंदी रीमेक है। फिल्म का ट्रेलर जारी करने के बाद से ही फैंस इसकी रिलीज को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ-साथ फैंस यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर अक्षय की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब और कहां रिलीज होगी।
बता दे अक्षय की यह फिल्म आज यानी की 12 जुलाई को सिनेमाघर में रिलीज हो गई है। जबकि कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डिज्नी+हॉटस्टार ने ‘सरफिरा’ के ओटीटी राइट्स सिक्योर किए है। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के 2 महीने बाद डिजिटल पर डेब्यू कर सकती है। हालांकि अभी तक डिज्नी+ हॉटस्टार की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। ऐसे में फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा।
इस फिल्म से टकराएगी सरफिरा
बता दें, अक्षय कुमार की ‘सरफिरा’ बॉक्स ऑफिस पर मशहूर अभिनेता कमल हसन की फिल्म ‘इंडियन-2’ से टकराती हुई नजर आ रही है। अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में मशहूर अभिनेता परेश रावल, सीमा बिस्वास जैसे कलाकारों ने काम किया है। जैसा कि इससे पहले आई हुई अक्षय की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप साबित हुई। अब ऐसे में फैंस के साथ साथ ‘सरफिरा’ से अक्षय को भी बहुत उम्मीद है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अक्षय कुमार की यह फिल्म सिनेमाघरों में कितना कमाल कर पाती है?
ये भी पढ़ें: जब Madhuri को अपने पति के करीब देख भड़क गई थी Anil Kapoor की पत्नी, सेट पर हुआ था हंगामा!

