Salman Khan के शो Bigg Boss 16 में भोजपूरी की यह हसीना मचाएगी धमाल

Akshara Singh In Bigg Boss 16 : सलमान खान (Salman Khan) अपने कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस को लेकर इन दिनों खूब सुर्खियों में है। वही अब इस शो में एंट्री लेनेवाले सेलेब्स को लेकर भी खूब चर्चाएं चल रही हैं। एक एक करके सेलेब्स का नाम बिग बॉस 16 (Bigg Boss) के लिए कन्फर्म माना जा रहा हैं। ऐसे में अब बता दे की खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि एक भोजपुरी सिनेमा की एक खूबसूरत एक्ट्रेस इस शो में एंट्री लेने वाली है।

एक रिपोर्ट की मानें तो यह कहा जा रहा है कि सलमान खान की शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) हिस्सा ले सकती हैं। एक वेबसाइट के मुताबिक जब उन्होंने एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को इस शो में हिस्सा लेने के लिए पूछा तो उन्होंने जवाब में कहा कि, ‘अभी फिलहाल इस बारे में पता नहीं।’ अपने इस बयान से अक्षरा सिंह ने कुछ भी साफ नहीं किया है कि वह इस शो का हिस्सा होंगी या फिर नहीं। वैसे अक्षरा सिंह के फैंस उन्हें इस शो में देखने के लिए बेताब है। ऐसे में अगर अक्षरा सिंह इस शो का हिस्सा होंगी तो इससे बड़ी खुशखबरी उनके फैंस के लिए कुछ और नहीं होगी।

वैसे आपको बता दें कि अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने साल 2021 में करण जौहर के शो बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लिया था। इस शो में आकर उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व किया था। वैसे इस शो में अक्षरा सिंह को हमेशा उनके हक के लिए लड़ते हुए देखा गया था। शो के दौरान अक्षरा सिंह को ऑडियंस द्वारा काफी पसंद किया गया था।

यह भी पढ़ें : Shehnaaz Gill को मिला Nora Fatehi John Abraham और Riteish Deshmukh का साथ, 100% से मचाएंगे धमाल

Latest Posts

spot_img

you may like