Akanksha Dubey का आखिरी गाना Ara Ke Haweli हुआ रिलीज, फैन ने Pawan Singh को बोला जातिवाद फैला रहे हो

Pawan Singh Akanksha Dubey Ara Ke Haweli: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की दिवंगत अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का आखिरी सॉन्ग ‘आरा के हवेली’ को आज यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। इस सॉन्ग को पवन सिंह और अनुपमा यादव ने गाया है। सॉन्ग ‘आरा के हवेली’ से आकांक्षा दुबे को भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी दी गई है। हालांकि, पवन सिंह और आकांक्षा दुबे के इस सॉन्ग से एक फैन की भावनाएं आहत हो गई हैं। 

फैन ने पवन सिंह के इस सॉन्ग को जातिवाद फैलाने वाला सॉन्ग बता दिया है। पवन सिंह ने अपने इस सॉन्ग का वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया था। पवन सिंह की इस पोस्ट पर एक फैन ने गुस्से में कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’भैया जी कुछ नया कीजिए हमेशा वही आरा आरा आरा आप इतने बड़े सुपरस्टार हो 1 जिले या एक जात बिरादरी पर गाना गाते हुए आपको शोभा नहीं देता आपके कोई भी गाने या फिल्म में जब भी रिलीज होती हैं तो हम बहुत ही आशा और विश्वास रखते हैं कि आप के गाने हैं तो सुपर ही होंगे।’’

आगे फैन ने इसी कमेंट पर लिखा कि, ‘’पर आप इस तरह से 1 जिले या फिर 1 स्टेट के लिए गाना गाएंगे तो कैसे चलेगा आप इतने बड़े सुपरस्टार हो आपको यह सब बिल्कुल शोभा नहीं देता। छोटा मुंह बड़ी बात अगर कुछ बुरा लगे तो माफ कीजिएगा पर हमें तो नहीं अच्छा लगता यह चीज।’’ हालांकि, फैन के इस कमेंट पर पवन सिंह ने अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

वहीं इसके अलावा कुछ फैंस इस सॉन्ग को लेकर दिवंगत अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को याद कर रहे हैं। एक फैन ने आकांक्षा दुबे को याद करते हुए लिखा कि, ‘’मिस यू आकांक्षा दुबे जी।’’ इसके अलावा एक फैन ने इस सॉन्ग की कमाई को आकांक्षा दुबे के परिवार को देने को कहते हुए लिखा कि, ‘’बड़े भाई  पवन सिंह जी, मैं आपसे यही हाथ जोड़कर अनुरोध करता हूं।…. इस Song से जितनी भी कमाई हो….. सब आकांक्षा दुबे की मम्मी (घर) वालो को दे दीजिएगा।’’

ये भी पढ़ें: मेरे पास प्यार और डेट करने का समय नहीं है और सोशल मीडिया ने मुझे बहुत परेशान किया है: Tina Datta

Latest Posts

spot_img

you may like