Ajaz Khan के House Arrest शो को लेकर VHP और Bajrang Dal ने मेकर्स को दी वार्निंग, अश्लीलता पर NCW ने मेकर्स और शो होस्ट का थमाया समन

बिग बॉस 7 फेम अभिनेता एजाज खान एक बार फिर से मुश्किलों में पड़ सकते हैं और इसकी वजह है ओटीटी प्लेटफॉर्म उल्लू ऐप व यूट्यूब पर प्रसारित हो रहा उनका शो, जिसका नाम हाउस अरेस्ट है

Ajaz Khan House Arrest Show Controversy Row: बिग बॉस 7 फेम अभिनेता एजाज खान एक बार फिर से मुश्किलों में पड़ सकते हैं और इसकी वजह है ओटीटी प्लेटफॉर्म उल्लू ऐप व यूट्यूब पर प्रसारित हो रहा उनका शो, जिसका नाम हाउस अरेस्ट है। अभिनेता एजाज खान इस शो के होस्ट हैं। बीते कुछ दिनों से इस शो की कुछ वीडियो क्लीपिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसे काफी अश्लील बताया जा रहा है। जिसकी वजह से लोगों का इस शो को लेकर गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने हाउस अरेस्ट शो के कंटेंट को तुरंत हटाने की मांग मेकर्स से की है। उधर राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस शो के अश्लील कंटेंट को लेकर अभिनेता एजाज खान व उल्लू ऐप को सीईओ को समन भेजा है। दोनों को 9 मई को अब आयोग के सामने पेश होना होगा। उधर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने भी मेकर्स को लेटर लिखकर अश्लील कंटेंट तुरंत हटाने की मांग की है।

एजाज खान के इस शो हाउस अरेस्ट के अश्लील कंटेंट को लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंद दल कोंकण प्रांत ने मेकर्स को लेटर लिखा है। जिसमें तुरंत इस कंटेंट को हटाने की मांग की है। साथ ही ये भी वार्निंग दी है कि अगर मेकर्स ने इस कंटेंट को अपने प्लेटफॉर्म से नहीं हटाया, तो विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल अपने स्टाइल इसे हटवा देंगे। मेकर्स के अलावा विश्व हिंदू परिषद ने इसे मुंबई पुलिस कमिश्नर,सूचना प्रसारण मंत्रालय व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को भी लेटर की प्रति भेजी है।

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता श्रीराज नायर लेटर को साझा करते हुए लिखा है कि अंतिम चेतावनी..@ULLUapp, @MIB_India, @MumbaiPolice, यह उल्लू प्लेटफॉर्म देश के सामाजिक ताने-बाने को खराब कर रहा है और अपनी वेबसीरीज #HouseArrestshow में पोर्न दिखा रहा है..ऐसी सभी सामग्री को हटाने का समय आ गया है, नहीं तो @BajrangDalOrg अपने तरीके से ऐसा करेगा।

हाउस अरेस्ट के आपत्तिजनक वीडियो के वायरल होने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने सख्स कदम उठाते हुए शो के होस्ट एजाज खान व उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल को समन पेश 9 मई को आयोग के सामने पेश होने को कहा है।

आपको बता दे कि शो में प्रतिभागी लड़कियों को अश्लील हरकत करने के लिए होस्ट के द्वारा मजबूर किया जा रहा है। इन वीडियो क्लिपिंग को देखकर ना सिर्फ सोशल मीडिया बल्कि राजनीतिक गलियारे में भी हलचल है। शिवसेना यूबीटी की प्रियंका चतुर्वेदी ने शो को तुरंत बंद करने की मांग की है। इससे पहले इंडियाज गॉट लेटेंट शो इसी तरह आपत्तिजनक कमेंट्स करने को लेकर बंद हो चुका है और अब इसे शो को लेकर विवाद हो रहा है। यूजर्स का कहना है कि जब इंडियाज गॉट लेटेंट पर एक्शन हो सकता है, तो इस पर क्यों नहीं।

ये भी पढ़े: The Family Man 3 के एक्टर Rohit Basfore का निधन, Manoj Bajpayee ने जाहिर की अपनी संवेदना

Latest Posts

spot_img

you may like