The Family Man 3 Actor Rohit Basfore Sad Demise: लोकप्रिय वेब सीरीज़ ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ से जुड़ चुके अभिनेता रोहित बासफोर का निधन की खबर है। उनका निधन एक वाटरफाल हादसे में होने की बात सामने आ रही है है। इस घटना ने न केवल उनके परिवार और दोस्तों को, बल्कि पूरे एंटरटेनमेंट जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। गुवाहाटी के कामरूप जिला प्रशासन और पुलिस के अनुसार, 27 अप्रैल की शाम लगभग 4 बजे, असम के रानी क्षेत्र स्थित जालुकफाम झरने में डूबने से उनकी मौत हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद, अग्निशमन और आपातकालीन टीमों ने गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया। कुछ ही समय बाद, रोहित बासफोर का शव झरने से बरामद किया गया और पुलिस को सौंप दिया गया। कामरूप जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक्टर की मौत डूबने से हुई थी। हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं ताकि आगे की जानकारी की पुष्टि की जा सके।
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने रोहित के निधन पर गहरा दुखा जाहिर किया है। उन्होने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करें रोहित बसफोर! आप बहुत जल्दी चले गए! परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएँ!! ॐ शांति!!!
May God bless your soul with peace Rohit Basfore!! Gone too soon! Our condolences to the family!! ॐ शांति !!!
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) April 29, 2025
गुवाहाटी के मूल निवासी रोहित बासफोर केवल एक अभिनेता ही नहीं थे, बल्कि मार्शल आर्ट और जिमनास्टिक के प्रशिक्षक भी थे। उनकी फिटनेस और एक्शन में दक्षता के चलते उन्हें अभिनय के साथ-साथ कई अन्य क्षेत्रों में भी काम करने का मौका मिला था। रोहित बासफोर हाल ही में प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज़ ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ से जुड़े थे। यह सीरीज़ मनोज बाजपेयी की लीड भूमिका से सजी है और देश की सुरक्षा एजेंसियों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। वर्तमान में इसकी शूटिंग भारत के विभिन्न हिस्सों में चल रही है।
हालांकि, सीरीज़ में रोहित की भूमिका की अधिकारीक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनके करीबी सूत्रों के अनुसार, वह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। रोहित की आकस्मिक मौत ने उनके साथ काम करने वाले सह-कलाकारों और दोस्तों को गहरे दुख में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर भी उनके निधन पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई है। प्रशंसकों ने रोहित को श्रद्धांजलि देते हुए उनके आत्मा की शांति की कामना की है।

