Ajay Devgn, R Madhavan पहली बार साथ में एक Supernatural Thriller फिल्म में आयेंगे नजर, इस हिट फिल्म की है हिंदी रीमेक

Ajay Devgn R Madhavan in a Supernatural Thriller film: बॉलीवुड के मेगास्टार अजय देवनग और प्रतिभाशाली अभिनेता आर माधवन पहली बार साथ में किसी फिल्म में काम करते हुए नजर आयेंगे। अजय और आर माधवन एक सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म में साथ में काम करते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म को क्वीन और चिल्लर पार्टी जैसे हिट फिल्में देने वाले निर्देशक विकास बहल द्वारा निर्देशित किया जायेगा। इस फिल्म का टाइटल अभी तक नहीं दिया गया है। 

इस बात की जानकारी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने दी। तरण ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’सुपरनेचुरल थ्रिलर के लिए अजय देवगन के साथ आर माधवन… #RMadhavan पहली बार #AjayDevgn के साथ #PanoramaStudios की सुपरनैचुरल थ्रिलर में स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे, जिसका निर्देशन #VikasBahl द्वारा किया गया है… फिल्म – जिसका शीर्षक अभी तक नहीं है – जून 2023 में शुरू होगी और शुरू होगी #मुंबई, #मसूरी और #लंदन में बड़े पैमाने पर शूटिंग की जाएगी। इस फिल्म को अजय देवगन, कुमार मंगल पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा मिलकर प्रोड्यूस किया जा रहा है।’’

सूत्रों से पता चला है कि अजय और आर माधवन की यह फिल्म इसी साल 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई गुजराती फिल्म वश का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। वश एक सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म है। 

इस फिल्म में अपने रोल के बारे में आर माधवन ने बताया कि, वे इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। अजय के साथ पहली बार काम करने को लेकर माधवन काफी ज्यादा उत्साहित है। इस फिल्म में उनका और अजय का रोल बराबर का होगा। यह एक दो हीरो फिल्म होगी। 

हालांकि, माधवन अपने इस रोल के बारे में ज्यादा नहीं बताया है। माधवन ने कहा कि, अभी इस फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो रही है तो उन्हें अभी तक अपने रोल के बारे में ज्यादा पता नहीं है। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू कर दी जायेगी। अब देखते हैं कि अजय और माधवन की जोड़ी फैंस को कितनी पसंद आती है। 

ये भी पढ़ें: Mahesh Babu, Bellamkonda Sreenivas और Jr. NTR समेत साउथ के  ये एक्टर्स बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं

Latest Posts

spot_img

you may like