‘वो पैदाइशी झूठी है उसे अपना इलाज करवाना चाहिए..’ जब Raveena संग अपने इश्क पर बोले थे अजय देवगन

रवीना टंडन और अजय देवगन ने फिल्म 'दिलवाले' में एक साथ काम किया था। यह फिल्म उन दिनों हिट फिल्मों में से एक थी जिसमें अजय और रवीना की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया।

90 के दशक की पापुलर एक्ट्रेस रवीना टंडन अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी है। रवीना की अपनी एक पहचान है और वह अभी भी इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है। उन्होंने अपने करियर में सलमान, शाहरुख, गोविंदा समेत अपने दौर के हर एक अभिनेता के साथ काम किया है। वहीं अभिनेता अजय देवगन के साथ तो उनके इश्क के खूब चर्चे भी हुए। तो चलिए जानते हैं अजय और रवीना के ब्रेकअप के बारे में..

इस फिल्म के सेट पर शुरू हुआ था इश्क
दरअसल, रवीना टंडन और अजय देवगन ने फिल्म ‘दिलवाले’ में एक साथ काम किया था। यह फिल्म उन दिनों हिट फिल्मों में से एक थी जिसमें अजय और रवीना की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। फिर हुआ यू के धीरे-धीरे यह दोनों निजी जिंदगी में भी एक दूसरे को पसंद करने लगे। कहा जाता है कि इन दोनों अजय का रिश्ता करिश्मा कपूर से भी था क्योंकि अजय और करिश्मा की जोड़ी भी खूब हिट हुई थी। ऐसा कहा जाता है कि अजय करिश्मा के प्यार में इतने पड़ गए थे कि उन्होंने करिश्मा के सहारे रवीना को कई फिल्मों से बाहर कर दिया गया था।

इसलिए अजय से दूर हो गई थी रवीना
इस मामले के बाद रवीना काफी भड़क गई थी और उन्होंने मीडिया के सामने यह खुलासा कर दिया था कि, वह अजय देवगन को डेट कर रही है और अजय ने उन्हें कई तरह के लेटर भी लिखें। लेकिन जब मीडिया ने अजय से इन सवालों का जवाब मांगा तो अजय ने तुरंत बोल दिया था कि रवीना टंडन पागल है।

उन्होंने कहा था कि, “लेटर्स? कौन से लेटर्स? उस लड़की को बोलो कि वो जाकर उन लेटर्स को छपवा दे। मैं भी पढ़ना चाहूंगा कि आखिर उसके दिमाग की क्या-क्या उपज है। आप मजाक कर रहे हो। हर कोई जानता है कि वो पैदाइशी झूठी है। उसकी इन बेमतलब की बातों से मुझे फर्क नहीं पड़ता। इस लड़की को अपने दिमाग का इलाज करवाना चाहिए। मैं उसे मनोचिकित्सक के पास ले जाने के लिए तैयार हूं।”

बस फिर क्या था रवीना टंडन अजय के इस बयान से टूट गई थी और उन्होंने हमेशा के लिए अजय से दूरी बना ली। हालांकि अजय और करिश्मा का रिश्ता भी लंबा नहीं चला था, इन दोनों का भी जल्द ब्रेकअप हो गया था।

ये भी पढ़ें: जब Ajay Devgan के लिए कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ी थी रवीना-करिश्मा, बाजी मार गई थी Kajol!

Latest Posts

spot_img

you may like