मणिरत्नम की PS2 के ट्रेलर ने मचाया धमाल, Aishwarya Rai की खूबसूरती पर फैन्स हुए फिदा

मशहूर फिल्म निर्देशक मणिरत्नम की आने वाली फिल्म पीएस 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। पेन्नियिन सेलवम 2 के इस ट्रेलर में चिनॉय विक्रम और ऐश्वर्या राय बच्चन का एक अलग ही रूप देखने को मिला है

Aishwarya In Ponniyin Selvan 2 Trailer: मशहूर फिल्म निर्देशक मणिरत्नम की आने वाली फिल्म पीएस 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। पेन्नियिन सेलवम 2 के इस ट्रेलर में चिनॉय विक्रम और ऐश्वर्या राय बच्चन का एक अलग ही रूप देखने को मिला है। इस ट्रेलर में जहां किरदार सिंहासन की लड़ाई के लिए आपस में द्वन्द करते हुए दिखाई देते हैं। वहीं दूसरी ओर ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरतू से फैन्स को घायल कर रही हैं। दर्शक इस फिल्म के पार्ट 2 का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में चोल साम्राज्य की गौरव गाथा को सिनेमा स्क्रीन पर बड़े ही सिनेमैटिक अंदाज़ में पिरोया गया है।

ट्रेलर की शुरूआत सिंहासन के उत्तराधिकारी की घोषणा के साथ होती है, लेकिन इसके बाद सिंहासन और जमीन के बंटवारे का जो फैसला लिया जाता है, वो सभी को चौंका देता है। फिर यहीं से उत्तराधिकारी की जंग शुरू हो जाती है। पीएस2 के ट्रेलर में राजकुमारी नंदिनी का किरदार कर रही ऐश्वर्या राय बच्चन का अलग ही रूप इसमें देखने को मिलता है। पार्ट 1 में राजकुमारी नंदिनी ने चोल को खत्म करने का प्रण लिया था और अपनी उसी प्रतिज्ञा को राजकुमारी आगे बढ़ाती हुई नजर आ रही हैं। ट्रेलर में नंदिनी तलवार बाजी करते हुए नजर आ रही हैं। उनके चेहरे का तेज और अंदाज़ हैरान कर देने वाला है।

अब सिंहासन के लिए कौन बाजी मारेगा।ये देखने के लिए हमें 28 अप्रैल को सिनेमाघरों तक जाना पड़ेगा। जब ये फिल्म रिलीज होगी। इससे पहले पीएस पार्ट 1 पिछले साल 30 सितंबर को रिलीज हुई थी। अब देखना ये है कि पीएस पार्ट 2 अपनी ओरिजिनल फिल्म की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं। इस फिल्म में चिनॉय विक्रम के अलावा कार्ती और ऐश्वर्या राय व दूसरे अन्य कलाकार अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। वैसे ऐश्वर्या राय को इस फिल्म में देखना दिलचस्प होगा। क्योकि अगर ये फिल्म भी कामयाब हो जाती है। तो ऐश की किस्मत का सितारा बॉलीवुड में भी चमक सकता है।

ये भी पढ़े: जानें कैसा है Ajay Devgn की फिल्म Maidaan का Teaser

Latest Posts

spot_img

you may like