Raanjhanaa और Atrangi Re के बाद Aanand L. Rai अब Dhanush के साथ एक धमाकेदार एक्शन फिल्म ला रहे हैं, फिल्म में होगी यह एक्ट्रेस

After Raanjhanaa Atrangi Re  Aanand  Rai new film with Dhanush: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष की पहली हिंदी फिल्म रांझणा को आज 10 दस साल पूरे हो गए है। इस फिल्म को आज है कि 21 जून 2013 को सिनेमाघर में रिलीज किया गया था। इस फिल्म से निर्देशक आनंद एल राय ने धनुष को हिंदी सिनेमा में लॉन्च किया था। आनंद ने धुनष के साथ अबतक ‘रांझणा’ और ‘अतरंगी रे’ जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई है। लेकिन अब आनंद पहली बार धनुष के साथ एक धुआंधाड़ एक्शन फिल्म बनाने जा रहे है। 

सूत्रों से पता चला है कि, आनंद अब धुनष के साथ एक रोमेंटिक-एक्शन फिल्म बनाने जा रहे है। इस फिल्म का टाइटल अभी तक नहीं दिया गया है। इस फिल्म में धनुष खतरनाक एक्शन करते हुए नजर आयेंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट की पर अभी काम चल रहा है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर इस साल के अंत तक काम खत्म कर लिया जायेगा। फिल्म की शूटिंग  अगले साल तक शुरू कर दी जायेगी। फिल्म की आधिकारिक घोषणा भी जल्द ही कर दी जायेगी। इस फिल्म में धनुष के अपोजिट बॉलीवुड की किसी बड़ी एक्ट्रेस को लिया जायेगा।

आनंद एल राय अपने फिल्मी करियर में पहली बार कोई एक्शन फिल्म बनाने जा रहे है। तो अब देखना होगा कि आनंद, धनुष के साथ किस तरह की एक्शन फिल्म बनायेंगे। वैसे आनंद और धनुष की जोड़ी ने अब तक सिर्फ दो फिल्में रांझणा और अतरंगी रे की है और दोनों ही फिल्में हिट रही है। फिल्म रांझणा बॉक्सऑफिस पर हिट रही थी और अतरंगी रे ओटीटी पर। इसके अलावा इन दोनों फिल्मों को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया है। धनुष की इन दोनों फिल्मों का क्रेज यूथ में काफी है। तो अब देखते है कि आनंद एल राय, धनुष के साथ इस अनटाइटल्ड रोमेंटिक-एक्शन फिल्म में दर्शकों को क्या नया देने वाले हैं। इसके अलावा यह धनुष की बॉलीवुड में पहली एक्शन फिल्म होगी। इस फिल्म को साल 2025 में रिलीज किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें: SRK की Chaahat के 27 साल हुए पूरे, इस फिल्म से Mahesh Bhatt, Sunny Deol की फिल्म को करवाना चाहते थे फ्लॉप, लेकिन खुद ही की फिल्म  हो गई फ्लॉप

Latest Posts

spot_img

you may like