Adivi Sesh की Hit 2 की मर्डर मिस्ट्री आपको दिलाएगी Shraddha Walker केस की याद, रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज

Hit 2 Trailer : फेमस तेलुगु की मर्डर मिस्ट्री हिट सीरीज का दूसरा पार्ट हिट 2 (Hit 2) का दमदार ट्रेलर आज दर्शकों के लिए रिलीज़ कर दिया है। हिट 2 के इस दमदार ट्रेलर में एक्टर अदिवी शेष (Adivi Sesh) एक ऐसे पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं, जिनके पास एक पेचीदा मर्डर केस आया हैं। अदिवी शेष की फिल्म हिट 2 की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। सामने आये फिल्म के इस ट्रेलर को देखकर आपको यकीनन दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस की याद जरूर ही आएगी। वैसे अब जब दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस के नाम का जिक्र हो ही गया है, तो अब आप भी इस फिल्म का ट्रेलर देखने पर मजबूर हो जाएंगे। बहरहाल यह फिल्म तेलुगु में रिलीज होगी।

अदिवी शेष की फिल्म हिट 2 (Hit 2) के इस भयानक ट्रेलर की शुरूआत में एक यात्रा की झलक को दिखाया गया है। फिर एक्टर अदिवी शेष (Adivi Sesh) की एक दमदार पुलिस अफसर के किरदार में जबरदस्त एंट्री होती है। फिर उनके पास एक ऐसा भयानक और पेचीदा केस आता है, जिसमें दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस की तरह हत्यारे बेहद ही क्रूरता से लड़की का कत्ल करता हैं। फिर ऐसे में पुलिस ऑफिसर बने अदिवी शेष इस केस को सुलझाने अपनी जी जान लगा देते हैं। मगर वही इस मर्डर मिस्ट्री की जांच के वक्त उस आरोपी के खिलाफ आदिवी शेष के हाथ कोई सबूत नहीं लग पाता। लेकिन अब अदिवी इस मर्डर मिस्त्री को सुलझा पाएंगे या नहीं वह तो फिल्म के रिलीज के बाद ही पता चल पायेगा।

साउथ एक्टर अदिवी ने अपनी फिल्म मेजर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। वही इस फिल्म में एक्टर अदिवी के साथ मीनाक्षी चौधरी फीमेल लीड रोल निभाते हुए  आएंगी। वैसे आपको बता दे कि हिट 2 (Hit 2) फिल्म 2 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन शैलेश कोलानू ने किया है। वही यह फिल्म फिलहाल तेलुगु में ही रिलीज की जाएगी। इस फिल्म के पहले पार्ट को ऑडियंस द्वारा काफी पसंद किया गया था। 

यह भी पढ़ें : Taapsee Pannu की फिल्म Blurr इस दिन ओटीटी पर देगी दस्तक, रिलीज हुआ मोशन पोस्टर

Latest Posts

spot_img

you may like