Aditya Roy Kapur की फिल्म Gumraah का टीजर इस दिन होगा रिलीज

Aditya Roy Kapur Gumraah:  बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता आदित्य रॉय कपूर जोकि इन दिनों अपनी सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच उनकी आगामी फिल्म ‘गुमराह’ के टीजर की रिलीज डेट को तय कर दिया गया है। उनकी इस फिल्म के पहले टीजर को कल रिलीज किया जायेगा। 

इस बात की जानकारी खुद एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से दी है। आदित्य ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि, ‘’किसी पर जल्दी विश्वास न करो। गुमराह का टीजर कल रिलीज हो रहा है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 07 अप्रैल 2023 को रिलीज हो रही है।’’ इसी तरह की एक पोस्ट इस फिल्म की अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से की है।

बता दें कि, फिल्म ‘गुमराह’ में आदित्य डबल रोल निभाते हुए नजर आयेंगे। वे इस फिल्म से पहली बार अपने एक्टिंग करियर में डबल रोल निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में आदित्य के अपोजिट मृणाल ठाकुर भी हैं। बड़े पर्दे पर आदित्य और मृणाल की जोड़ी पहली बार देखने को मिलेगी। फिल्म गुमराह को वर्धन केतकर द्वारा निर्देशित किया गया है। 

वर्धन केतकर निर्देशक के तौर पर इस फिल्म से निर्देशन में अपना डेब्यू कर रहे हैं। टी-सीरीज के भूषण कुमार और प्रोड्यूसर मुराद खेतानी ने आदित्य की इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। आदित्य की यह फिल्म सिनेमाघरों में इसी साल 07 अप्रैल को रिलीज हो रही है। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। 

बता दें कि, आदित्य की फिल्म ‘गुमराह’ साल 2019 में तमिल फिल्म ‘थाडम’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में तमिल फिल्म इंडस्ट्री के स्टार एक्टर अरुण विजय ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म ‘थाडम’ को  मागीज़ थिरुमेनी ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म तमिलनाडु में हिट साबित हुई थी। इस फिल्म का डब्ड हिंदी वर्जन यूट्यूब पर उपलब्ध है। 

फिल्म ‘थाडम’ में दो जुड़वा भाईयों की कहानी को दिखाया गया था। यह दोनों भाई बचपन से एक-दूसरे के दुश्मन होते हैं, लेकिन बुरे समय में एक-दूसरे मदद करने आ जाते हैं। इन्हीं जुड़वा भाईयों में से एक भाई मर्डर कर देता है और अपने इस भाई बचाने के लिए दूसरा भाई मर्डर का केस अपने ऊपर ले लेता है। लेकिन इस मर्डर केस में पुलिस को दोनों जुड़वा भाईयों को छोड़ना पड़ता है, क्योंकि उन दोनों के फिंगरप्रिट्ंस एक मर्डर ही के लिए मैच कर जाते हैं। 

आदित्य को पहली बार इस तरह के सीरीयस डबल-रोल वाले किरदार में देखना काफी मजेदार होगा। अब देखना को होगा आदित्य इस फिल्म में किस तरह की एक्टिंग करते हुए नजर आयेंगे।

ये भी पढे़ं: Manoj Bajpayee ने इस एक्टर की वजह से छोड़ा था अपना सपना, एक्टर ने खुद किया खुलासा

Latest Posts

spot_img

you may like