Rakhi Sawant के पति Adil Khan को मिली Police Custody, पुलिस अब सख्ती से करेगी पूछताछ

रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट ने राखी सावंत मामले में उनके पति आदिल खान दुर्रानी को 20 फरवरी तक पुलिस हिरासत में रहने का आदेश दिया है

Adil Khan Police Custody: शुक्रवार का दिन राखी सावंत के लिए काफी खास रहा। राखी सावंत ने शुक्रवार को दिंडोशी कोर्ट में विक्ट्री साइन दिखाते हुए कहा कि पति आदिल खान को पुलिस हिरासत मिल गई है। जिसके लिए वो अदालती लड़ाई लड़ रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट ने राखी सावंत मामले में उनके पति आदिल खान दुर्रानी को 20 फरवरी तक पुलिस हिरासत में रहने का आदेश दिया है। ऐसे में ओशिवरा पुलिस राखी के पति आदिल को अब ऑर्थर रोड जेल से ओशिवरा पुलिस थाने लाकर राखी के सभी आरोपों के बारे में सख्ती से पूछताछ करेगी।

पति आदिल खान को पुलिस हिरासत मिलने के बाद शाम को राखी सावंत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आदिल को पुलिस हिरासत मिलने से उनके दिल को सुकून हुआ है। पुलिस अब अपना काम सही से कर पाएगी। राखी ने आदिल को पुलिस हिरासत दिलवाने के लिए अपने वकीलों की टीम की तारीफ की है। राखी के मुताबिक उन्होने कोर्ट में पहली बार लाइव बहस देखी है। जो एकदम फिल्मों जैसे ही लग रही थी। एक्ट्रेस के मुताबिक उनके वकील ने काफी तेज रार्री के साथ कोर्ट में बहस की है। जबकि आदिल के वकील बहस में फिसड्डी साबित हुए। राखी के मुताबिक आदिल के वकील डरे हुए थे, उनमें दम नहीं लग रहा था।

राखी ने आगे कहा कि पुलिस अब उनके सभी गबन हुए पैसों की जांच आजादी से कर पाएगी। राखी ने पुलिस से अपील की है कि वो इस मामले की जल्द से जल्द जांच कर सच को सामने लाए, ताकि जनता को भी इस सच्चाई को जानने का मौका मिले कि आदिल कितना बड़ा फ्रॉड है। राखी ने ये भी कहा कि आदिल खान उनपर तलाक के लिए लगातार दबाव डाल रहा है लेकिन वो आदिल को तलाक नहीं देंगी औऱ अगर ऐसा कुछ हुआ तो तीन तलाक कानून के तहत वो फिर से पति आदिल पर मुकदमा करेंगी। तीन तलाक कानून बनाने के लिए इस मौके राखी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया भी कहा।

राखी का ये भी कहना था कि उनके पति को उनसे कोई छीन नहीं सकता है। उसके लिए चाहे जितनी भी पति चोर लड़कियां आ जाएं। राखी का इशारा यहां तनु की तरफ था। जिसने राखी की शादी को तोड़ने की कोशिश की है। एक्ट्रेस ने मीडिया से ये भी कहा कि जल्द ही शर्लिन चोपड़ा उन पर दर्ज केस वापस ले लेंगी।

ये भी पढ़े: Jab We Met की रि-रीलीज पर सिनेमाघर में फैंस से मिलने पहुंचे Shahid Kapoor, एक फैन ने बोली यह बात

Latest Posts

spot_img

you may like