बोल्ड विज्ञापन से लिपलॉक किस तक, फ़िल्में नहीं विवादों के लिए मशहूर रही Pooja Bedi

पूजा ने 'विषकन्या' से अपने करियर की शुरुआत की। हालाँकि वह अपने माता-पिता की तरह इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल नहीं कर पाई, लेकिन उनकी कंट्रोवर्सी ने खूब लाइमलाइट लूटी।

फिल्मी दुनिया से जुड़े ऐसे कई सितारे हैं जो अपने काम से ज्यादा अपने कंट्रोवर्सी को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। इनमें से एक मशहूर अभिनेत्री पूजा बेदी का नाम भी इसमें शामिल है जो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने विवादों के कारण लाइमलाइट में रही। पूजा एक ऐसी अभिनेत्री है जो अपने बेबाक बयानों के लिए भी जान जाती है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी किसी ने किसी मुद्दे पर अपनी राय रखना पसंद करती है। आज 11 मई को पूजा बेदी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती है। तो चलिए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ विवाद..

लिपलॉक सीन से हुआ था बवाल
11 मई 1970 को मुंबई में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी और प्रतिमा बेदी के घर जन्मी पूजा बेदी ने फिल्मी दुनिया में ही नाम कमाया। उन्होंने साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘विषकन्या’ से अपने करियर की शुरुआत की। हालाँकि वह अपने माता-पिता की तरह इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल नहीं कर पाई, लेकिन उनकी कंट्रोवर्सी ने खूब लाइमलाइट लूटी। पूजा बेदी का नाम उन दिनों काफी सुर्खियों में रहा जब उन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने आमिर के साथ लिप लॉक सीन दिया था जो उन दिनों खूब लाइमलाइट में रहा।

विज्ञापन के लिए झेली आलोचना
इसके बाद साल 1991 में ही पूजा ने एक कंडोम का विज्ञापन किया था। इस विज्ञापन में वह मशहूर मॉडल मार्क रॉबिंसन के साथ नहाते हुए नजर आई थी। यह विज्ञापन दूरदर्शन ने बैन कर दिया था जिसके बाद पूजा को काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा। इसके बाद पूजा ने साल 2011 में बिग बॉस में हिस्सा लिया लेकिन यहां पर भी उनका नाम विवाद के ही हिस्से आया। दरअसल इस दौरान पूजा ने सलमान खान पर पक्षपात का आरोप लगाया था जिसके बाद सलमान उन पर काफी भड़क गए थे। इस दौरान भी पूजा को खूब ट्रोल किया गया।

मां को बताया दुष्ट
इसके बाद पूजा बेदी ने अपनी मां को दुष्ट बता दिया था। दरअसल उनके पिता कबीर बेदी ने साल 2016 में अपनी चौथी शादी रचाई थी। उनके पिता की चौथी पत्नी परवीन दोसांझ पूजा से भी छोटी है। ऐसे में उन्होंने इस पर खूब नाराजगी जताई थी और उन्होंने ट्वीट कर यह लिख दिया था कि, “हर परी कथा में एक दुष्ट चुड़ैल और दुष्ट सौतेली मां जरूर होती है मेरी बस अभी आई है।” पूजा के इस ट्वीट से सोशल मीडिया पर बहुत बवाल हो गया था। इसके बाद उन्होंने ट्वीट को डिलीट कर दिया था। फिलहाल पूजा बॉलीवुड की फिल्मों में नजर नहीं आती बल्कि उनकी बेटी अलाया फर्नीचरवाला इंडस्ट्री में नाम कमा रही है।

ये भी पढ़ें: बड़े रंगीन मिजाज के हैं Kabir Bedi, रहे कई अफयेर, रचाई 4 शादियां, बेटी की उम्र की लड़की को बनाया पत्नी!

Latest Posts

spot_img

you may like