Nayanthara के घर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों को दिया जन्म

Nayanthara - Vighnesh Baby : एक्ट्रेस नयनतारा के घर किलकारियां गूंजी हैं। विग्नेश संग शादी के 4 महीने बाद एक्ट्रेस नयनतारा ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया। पढ़ें पूरी खबर।

Nayanthara – Vighnesh Baby : साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) ने 9 जून को विग्नेश (Vignesh) के साथ सात फेरे लिए थे। ऐसे में अब शादी के 4 महीने बाद एक्ट्रेस नयनतारा मां बन गई है। उन्होंने जुड़वा बेटों को जन्म दिया है। दरअसल आपको बता दें कि इस बात की जानकारी एक्ट्रेस के पति विग्नेश शिवन ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर दी है। इन तस्वीरों में दोनों अपने बच्चों के पैरों को चूमते हुए नजर आ रहे हैं। 

पति विग्नेश द्वारा शेयर किए गए इन तस्वीरों में अपने दोनों बेटों के नन्हे पैरों को चूमते हुए साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और विग्नेश बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विग्नेश शिवन ने कैप्शन में लिखा है,’ नयन और मैं अम्मा- अप्पा बन गए हैं। हमें जुड़वा बेटे हुए हैं। हमारी सारी दुआओं, हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद मिलकर हमें हमारे दोनों बच्चों के रूप में मिला हैं। आप सभी की दुआएं हमें चाहिए। उईर और उलगम।’

ऐसे में नयनतारा (Nayanthara) की मां बनने के बाद सोशल मीडिया पर जहां उन्हें एक और बधाइयां मिल रही है, तो वहीं दूसरी ओर यूजर्स उनके शादी के 4 महीने बाद मां बनने को लेकर सवाल कर रहे हैं। बता दे कि कुछ समय पहले से ही एक्ट्रेस नयनतारा के प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आ रही थी। हाल ही में इन दोनों कपल को कुछ बच्चों के साथ समय बिताते हुए देखा गया था। इन बच्चों के साथ अपनी और नयनतारा की फोटो को शेयर करते हुए विग्नेश ने कैप्शन में लिखा था कि वह फ्यूचर के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें तेज हो गई थी कि एक्ट्रेस नयनतारा प्रेग्नेंट है और वह जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली है। हालांकि अभी एक्ट्रेस ने अपने जीवन में दो नन्हें मेहमानों का स्वागत किया है। 

यह भी पढ़ें : Shekhar Suman ने Salman Khan को किया किनारा, कंटेस्टेंटस से पूछे तीखें सवाल

Latest Posts

spot_img

you may like