जब Esha ने पति Bharat को जड़ दिया था थप्पड़, ऐसा रहा ‘प्रेम कहानी’ से लेकर ‘तलाक’ तक का सफर

ईशा और भरत की पहली मुलाकात 13 साल की उम्र में हुई थी। इसी दौरान दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। इसके बाद साल 2012 में भरत और ईशा ने शादी रचा ली।

हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने अपने पति भरत तख्तानी से 12 साल बाद तलाक लेने का फैसला कर लिया है। दरअसल, लंबे समय से खबरें सामने आ रही थी कि दोनों के बीच कुछ अनबन चल रही है। अब ऐसे में एक्ट्रेस ने खुद आकर इसका खुलासा कर दिया है और दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। दो बेटियों के बाद ईशा और भरत का इस तरह से अलग होना फैंस को रास नहीं आ रहा है और कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर रहा है। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं ईशा और भरत की प्रेम कहानी के बारे में और इनका रिश्ता तलाक तक कैसे पहुंच गया?

13 की उम्र में हुआ था प्यार
बता दें, ईशा और भरत की पहली मुलाकात 13 साल की उम्र में हुई थी। इसी दौरान दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। दरअसल, ईशा और भरत अक्सर इंटर स्कूल कंपटीशन के दौरान मिलते रहते थे। दोनों एक दूसरे के प्यार में कब पागल हो गए किसी को पता ही नहीं चला। एक इंटरव्यू के दौरान खुद भरत ने बताया था कि, “ईशा ‘जमनाबाई नरसी स्कूल’ में पढ़ती थीं और मैं बांद्रा के ‘लर्नर्स अकादमी स्कूल’ में। हम अक्सर इंटर स्कूल कम्पटीशन में मिलते रहते थे। बचपन से ही ईशा पर मेरा क्रश था।” इसके बाद दोनों दूसरे को डेट करने लगे।

ईशा ने भरत को मार दिया था चाटा
डेटिंग के दौरान एक दिन भरत ने ईशा का प्यार से हाथ पकड़ने की कोशिश की, लेकिन ईशा को भरत की यह हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने सभी के सामने उन्हें जोरदार थप्पड़ लगा दिया। इसके बाद ईशा और भरत के रिश्ते में दरार आ गई और दोनों ने एक दूसरे से बात करना भी बंद कर दी। बातचीत बंद होने के बाद भी दोनों के बीच प्यार कम नहीं हुआ था। कई दिनों तक एक दूसरे से दूर रहने के बाद फिर अचानक भरत और ईशा की मुलाकात हुई और दोनों ने दोबारा एक दूसरे के लिए प्यार महसूस किया। इसके बाद भरत ने बाकायदा ईशा देओल से हाथ पकड़ने की परमिशन मांगी और फिर एक्ट्रेस ने भी तुरंत हां कर दिया। इसके बाद साल 2012 में भरत और ईशा ने शादी रचा ली। फिर ये दो बेटियों के माता-पिता बने जिनका नाम मिराया और राध्या है।

क्यों हुआ तलाक?
वही बात करें उनके तलाक के बारे में तो पिछले कई दिनों से भरत और ईशा के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। कई इवेंट में ईशा को अकेले देखा गया जिसके बाद उनके तलाक की खबरों ने तूल पकड़ लिया था, लेकिन अब ईशा ने आधाकारिक बयान देकर सभी को चुप कर दिया और यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं। एक बड़े न्यूज़ चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा कि, “हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमारी लाइफ में ये बदलाव हमारे और हमारे दोनों बच्चों के हित में है जो हमारे लिए बेहद जरूरी है। हम इस बात की सराहना करेंगे कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए।” बता दे ईशा के इस बयान के बाद फैंस काफी दुखी है।

ये भी पढ़ें: शादी के 12 साल बाद पति से अलग होंगी Esha? 2 बेटियों संग छोड़ा घर!

Latest Posts

spot_img

you may like