Bigg Boss 16 में Abdu Rozik का सफर खत्म, छोटा भाई जान के जाने से सभी की आंखे हुई नम

बिग बॉस 16 के घर से दो बड़े प्रतियोगी बाहर हो गए हैं। अब्दु रोजिक के जाने से तो पूरा घर गमगीन हो गया है। निमृत कौर और शिव ठाकरे का तो रो-रोकर बुरा हाल है

Bigg Boss 16 Shanivaar Ka Vaar: बिग बॉस 16 के घर से शनिवार को दो बड़े प्रतियोगियों का सफर खत्म हो जाएगा। एक ने हाउस में परफॉर्म अच्छा नहीं किया, इसलिए वो बाहर हो गई। तो दूसरे के जाने से शिव ठाकरे और निमृत कौर अहूवालिया इतना दुखी हुए कि उनके आंसू निकल गए। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि आखिर बिग बॉस 16 के घर से किस किस का सफर खत्म होगा। तो चलिए हम आपको बताते हैं। सबसे पहले बात करते हैं बिग बॉस 16 के प्रतियोगी श्रीजिता डे की, जिनका वो बिग बॉस 16 से बाहर हो गई है। बिग बॉस 16 के प्रोमों की शुरूआत में ही होस्ट सलमान खान ये घोषणा करते हैं कि श्रीजिता आपका सफर अब बिग बॉस के घर से खत्म हो रहा है।

जैसा कि आप जानते हैं कि इस बार घर से बाहर जाने के लिए निमृत कौर,सुंबुल तौकीर खान,एमसी स्टैन और श्रीजिता डे नॉमिनेट हुई थी। लेकिन सभी ने अपनी जगह सेव कर ली है और श्रीजिता अपने आप को सुरक्षित नहीं रख पाई। शो के होस्ट दबंग खान कहते हैं कि आज जो घर से बेघर हो रही हैं। वो हैं श्रीजिता। श्रीजिता बेस्ट ऑफ लक।फिर मिलेंगे। अपना ध्यान रखों।

श्रीजिता ने बाद में लहरें से बातचीत में बताया कि उन्हे दुख है कि वो इस मोड पर घर से बेघर हो गई क्योकि वो दोबारा घर में जब आई थी, तब से अच्छा करने की कोशिश कर रही थी लेकिन उनके मुताबिक चीज़े नहीं हुई। श्रीजिता ने कहा कि फिर भी उनकी बिग बॉस की अब तक की जर्नी काफी शानदार रही है। उन्होने इस शो से काफी कुछ सीखा है। श्रीजिता के मुताबिक शिव ठाकरे, साजिद खान और प्रियंका इस शो के मजबूत दावेदार हैं। ट्रॉफी के लिए इन्ही में मुकाबला होगा।

बिग बॉस 16 के घर से जो दूसरा प्रतियोगी बाहर शनिवार को होगा वो हैं छोटा भाई जान यानि कि अब्दु रोजिक खान। अब्दु रोजिक के जाने से निमृत कौर, साजिद खान, शिव और एमसी स्टैन के साथ टीना भी काफी दुखी हैं। निमृत तो शिव के गले लगकर अब्दु के जाने से खूब रोई भी। अब्दु के जाने से पूरा घर गमगीन हो जाता है।

मीडिया से बातचीत में अब्दु रोजिक ने अपने सफर को शानदार बताते हुए होस्ट सलमान खान को बड़ा भाई बताया है तो साजिद खान, शिव ठाकरे और एमसी को बेस्ट फ्रेंड। शालिन और टीना के प्यार को फेक बताते हुए रोजिक कहते हैं कि प्यार और लड़ाई एक साथ नहीं हो सकता। रोजिक के मुताबिक शिव ठाकरे इस शो को जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक हैं।

ये भी पढ़े: हॉर्स राइडिंग के दौरान अचानक बेहोश हुए Randeep Hooda, गंभीर रूप से हुए घायल

Latest Posts

spot_img

you may like