Aamir Khan अब इस कारण के चलते दो महीने तक चेन्नई में रहेंगे, वहीं से संभालेंगे अपने सारे प्रोजेक्ट्स 

 Aamir Khan will now stay in Chennai for two months: बॉलीवुड के मेगास्टार आमिर खान जोकि इन दिनों सनी देओल के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं, वे अब दो महीने तक चेन्नई में रहेंगे और वहीं से ही अपने सारे कामकाज को संभालेंगे। आमिर खान जोकि मुंबई निवासी है, लेकिन अब वे दो महीने तक चेन्नई में ही रहेंगे। आमिर अपनी मां जीनत हुसैन के कारण अब दो महीने तक चेन्नई में रहेंगे। 

इंडिया टु़डे की एक रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान जो अपने परिवार, खासकर अपनी मां जीनत हुसैन के काफी करीब हैं, ने अपना बेस चेन्नई में स्थानांतरित करने का फैसला किया है। अभिनेता की मां बीमार हैं और वर्तमान में चेन्नई में एक निजी चिकित्सा सुविधा की देखरेख में हैं।आमिर इस महत्वपूर्ण समय में उनके साथ रहना चाहते हैं।  आमिर ने अपनी मां के उपचार केंद्र के नजदीक एक होटल में रहने की योजना बनाई है ताकि जब भी आवश्यकता हो वह उनके आसपास रह सकें। हालांकि, अभी तक इस बात  की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि आमिर सच में चेन्नई में शिफ्ट होंगे कि नहीं। 

वैसे आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो आमिर ने हाल ही में घोषणा की थी कि वे अब एक्टिंग में वापसी करना चाह रहे है। आमिर स्पेनिश फिल्म ‘चैंपियन्स’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक ‘सितारें जमीन पर’ में नजर आयेंगे। इस फिल्म को आमिर के प्रोडक्शन हाउस के तले ही बनाया जायेगा। आमिर इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभायेंगे। इस फिल्म के बारे में हाल ही में आमिर ने बताया था कि इस फिल्म में कई लोग उने किरदार की सहायता करते हुए नजर आयेंगे। यह एक इमोशनल कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म के अलावा आमिर कुछ फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। आमिर सनी की लाहौर 1947 और अपने बेटे जुनैद खान की एक अनटाइटल्ड फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके अलावा आमिर अपने बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म ‘महाराजा’ में कैमियो भी करते हुए नजर आयेंगे। 

ये भी पढ़ें: Aamir Khan की बेटी Ira Khan ने बताया कि अबतक उनके संबंध अपने मां-बाप से कैसे रहे हैं, बोलीं मां से बोलना आसान है लेकिन पिता आमिर…

Latest Posts

spot_img

you may like