21 years of ‘Lagaan’: आमिर खान लगान की पूरी टीम के साथ घर पर मनाएंगे फिल्म के 21 साल पूरे होने का जश्न

फिल्म की विरासत का जश्न मनाने के लिए, स्टार कास्ट आज आमिर खान के घर पर इकट्ठा होने के लिए तैयार है।

21 years of ‘Lagaan’: बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाने जानें वाले आमिर खान (Aamir Khan) की क्रिकेट ड्रामा लगान को 15 जून को रिलीज हुए 21 साल पूरे हो चुके है। इसे सेलिब्रट करने के लिए आमिर आज अपने घर मरीना में एक गेट टुगेदर रख रहें है जिसमें फिल्म की कास्ट भी शामिल होगी। बता दें यह फिल्म आमिर खान के दिल के बेहद करीब है।

लगान अपने समय की सबसे सफल फिल्मों में से एक है और कहा जाता है कि यह एक एवरग्रीन फिल्म है जिसे हर एज ग्रुप के लोग एक साथ बैठ के एंजॉय सकते हैं। लगान भारत के इतिहास में मदर इंडिया (Mother India) के अलावा दूसरी एकमात्र ऐसी फिल्म बन गई जिसे बेस्ट फॉरेन लैगुएज फिल्म के लिए ऑस्कर्स में नॉमिनेट किया गया था। फिल्म को रिलीज हुए 21 साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन फिल्म की लोकप्रियता जस की तस बनी हुई है।

फिल्म की विरासत का जश्न मनाने के लिए, स्टार कास्ट आज आमिर खान के घर पर इकट्ठा होने के लिए तैयार है। पिछले साल इस मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म की सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए फिल्म की पूरी टीम वर्चुअली एक साथ आई थी। इस तरह से कह सकते है कि तक ​​​​कि एक महामारी भी स्टार्स को फिल्म की जीत की घोषणा करने से नहीं रोक सकी।फिलहाल आमिर खान 11 अगस्त 2022 को लाल सिंह चड्ढा की रिलीज़ के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें: Brahmastra के ट्रेलर में दिखा Ranbir Kapoor का दमदार अंदाज, बाकी किरदारों को देख आप रह जाएंगे दंग

Latest Posts

spot_img

you may like