This Is The Real Reason Behind Rekha Late Husband Suicide: हिंदी सिनेमा में अभिनेत्री रेखा को एक लीविंग लीजेंड के तौर पर देखा जाता है। उम्र के इस पड़ाव पर उनके फैशन सेंस के सभी कायल हो जाते हैं। वो जहां कहीं किसी भी इवेंट में नजर आती हैं, तो अपनी छाप छोड़ जाती हैं। रेखा ने हिंदी सिनेमा को कई कल्ट क्लासिक फिल्में दी हैं। बावजूद इसके उन्हे उनकी निजी लाइफ में विवादों की वजह से ज्यादा जाना जाता है। पहली ही फिल्म या यूं कहें, तो बचपन से ही रेखा के साथ कुछ न कुछ ऐसी चीज़े होती रही हैं। जिसकी वजह से वो सुर्खियों में रही हैं। फिर चाहे वो उनके सुपरस्टार पिता द्वारा उन्हे पसंद न करना हो या फिर अपनी ही फिल्म में किसिंग सीन को लेकर विवाद हो। ये विवाद यहीं खत्म नहीं होता है। फिल्म जर्नी आगे बढ़ने के साथ ही विवादों का सफर और बढ़ता चला जाता है।
रेखा के फिल्म सफर में फिल्मों के कामयाब होने के साथ ही उनके अफेयर्स व शादी और फिर सेक्रेटरी के साथ रिलेशनशिप की खबरों ने उन्हे हमेशा सुर्खियों में रखा है। निजी लाइफ के टूटते बिखरते रिश्तें की वजह से रेखा ने जिंदगी में कुछ ठहराव चाहा। मन में शादी को लेकर जो सपना था, उसे रेखा ने दिल्ली के एक बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी करके पूरा किया। शादी के कुछ महीनों तक रेखा की लाइफ में सबकुछ ठीक ठाक रहा, लेकिन फिर अचानक पति मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली। पति की आत्महत्या के बाद रेखा को लेकर हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज कलाकारों ने उनके बारे बारे में कई उल्टी सीधी बातें भी की थी। ये अलग बात है कि वक्त बीतने के साथ सब पर पानी फिर गया और फिल्म फ्रेटरनिटी से उनके रिश्ते सामान्य हो गए।
रेखा के पति मुकेश ने हालाकि एक सुसाइड नोट भी लिखा था। जिसमें उन्होने साफ कहा था कि उनके इस कदम के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। खासकर रेखा तो इसके लिए कत्तई जिम्मेदार नहीं है। रेखा के बारे में जो खबरें मीडिया में वायरल हो रही हैं उसके मुताबिक यासिर उस्मान की लिखी किताब रेखा द अनटोल्ड स्टोरी में रेखा की जिंदगी के इस पन्ने का जिक्र है और इसके लिए सीधे तौर पर उनकी सेक्रेटरी फरजाना के साथ उनके संबंधों को जिम्मेदार बताया गया है। जबकि कुछ रिपोर्ट्स ये भी कहती है कि मुकेश के किसी दूसरी औरत से भी संबंध थे और इस बात की जानकारी रेखा को हो गई थी। जिसकी वजह से रेखा उन्हे छोड़कर मुंबई आ गई थी और इससे परेशान होकर उनके पति ने अपनी जान ले ली।
खबरों में ये भी दावा किया गया है कि रेखा द अनटोल्ड स्टोरी में इस बात पर जोर दिया गया है कि वो फरजाना है जिसकी वजह से ये दुखद हादसा रेखा की लाइफ में हुआ था। इस किताब में इस बात का जिक्र भी है कि फरजाना के साथ रेखा लिव रिलेशनशिप में रहती हैं। फरजाना का रेखा की लाइफ की वो राज हैं। जिसमें कई अनसुलझे सवालों के जवाब भी हैं। यहां तक कि रेखा के बेडरूम में किसी दूसरे को जाने की अनुमति नहीं है। वहां सिर्फ फरजाना ही जा सकती है। फरजाना ही है, जिस पर रेखा भरोसा करती हैं। वो उनकी लाइफ की हर छोटी से बड़ी बात का ख्याल रखती है। खाने पीने से लेकर पहनने तक, सभी फरजाना ही तय करती है। फरजाना ही रेखा के लिए सबसे परफेक्ट पार्टनर है। अब क्या वाकई में ऐसा है, इस बारे में ये दोनों ही बता सकती हैं।
ये भी पढ़े: Vinod Mehra को इस प्रतियोगिता में हराकर Super Star बने थे Rajesh Khanna, फिल्म Aradhana की हीरोइन भी थी विनर

